फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   BWF World Championships Akane Yamaguchi clinches womens singles title beats Tai Tzu Ying

BWF World Championships: अकाने यामागूची ने जीता खिताब, फाइनल में ताई को 14-21,11-21 से हराया

Sun, 19 Dec 2021 07:39 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, स्पेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, स्पेन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 19 Dec 2021 07:39 PM IST
सार

बीडब्लूएफ विश्व चैंपियनशिप में अकाने यामागूची ने स्वर्ण पदक जीत लिया है। उन्होंने फाइनल मैच में चीन की ताई को 14-21, 11-21 से हराकर खिताब अपने नाम किया। 
 

विज्ञापन
BWF World Championships Akane Yamaguchi clinches womens singles title beats Tai Tzu Ying
अकाने यामागूची

विस्तार

बीडब्लूएफ विश्व चैंपियनशिप में महिला एकल का खिताब जापान की अकाने यामागूची ने अपने नाम किया है। जापान की बैडमिंटन खिलाड़ी ने फाइनल मैच में चीन ताइपे की ताई जु यिंग को 14-21, 11-21 से हराया। 39 मिनट तक चले इस मैच में चीनी ताइपे की खिलाड़ी बिल्कुल लय में नहीं थीं। यामागूची ने पहला सेट बड़ी आसानी से जीत लिया और दूसरे गेम में भी जापानी खिलाड़ी ने आसानी से जीत दर्ज की। इस मैच में यामागूची का प्लेसमेंट कहीं बेहतर था। 
विज्ञापन


यामागूची के अलावा थाइलैंड की जोड़ी ने मिश्रिय युगल का फाइनल अपने नाम किया। डेचापो एल पुआ अरनु क्रोह और सैपश्री की जोड़ी ने डी युटा वतनबे और अरिसा हिगाशी को 21-13, 21-14 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। थाइलैंड की जोड़ी ने इस साल लगातार पांचवां टूर्नामेंट जीता है। 
विज्ञापन


भारत के लक्ष्य सेन ने जीता कांसा 
बीडब्लूएफ विश्व चैंपियनशिप में भारत के लक्ष्य सेन ने कांस्य पदक जीता है। लक्ष्य ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। उनसे पहले प्रकाश पादुकोण ने 1983 और साई प्रणीत ने 2019 में यह कारनामा किया था। वहीं फाइनल मैच में भारत के श्रीकांत का सामना लोह कीन येव से हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed