फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   BWF World Championship Kidambi srikanth defeated chinese shuttler

BWF World Championship: श्रीकांत ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में चीनी खिलाड़ी को हराया, पहला सेट हारने के बाद की वापसी

Tue, 14 Dec 2021 07:21 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 14 Dec 2021 07:21 PM IST
सार

किदांबी श्रीकांत ने चीन के ली शी फेंग को 15-21, 21-18,21-17 से हराकर अगले दौरे में प्रवेश किया। 70 मिनट तक चले इस मुकाबले में उन्होंने शानदार वापसी कर जीत अपने नाम की। 
 

विज्ञापन
BWF World Championship Kidambi srikanth defeated chinese shuttler
किदांबी श्रीकांत

विस्तार

बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में किदांबी श्रीकांत ने चीन के खिलाड़ी को हराकर शानदार जीत दर्ज की है। मंगलवार को हुएल्वा में आयोजित मुकाबले में चीनी खिलाड़ी ने शानदार शुरुआत के  बाद 70 मिनट तक संघर्ष किया, लेकिन श्रीकांत से पार नहीं पा सके। दूसरे कोर्ट में खेलते हुए श्रीकांत ने पहला सेट 15-21 से गंवा दिया था, लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की और दूसरा सेट 21-18 और तीसरा सेट 21-17 से अपने नाम किया। श्रीकांत को इस टूर्नामेंट में 12वीं सीड मिली है। 
विज्ञापन


दुनिया के 63वें नंबर के खिलाड़ी ली शी फेंग ने पहला सेट जीतने के बाद दूसरे सेट में भी अच्छी शुरुआत की थी। उन्होंने दूसरे सेट में 6-9 की बढ़त बना ली थी, लेकिन इसके बाद श्रीकांत ने अपनी लय पकड़ी और लगातार 10 अंक अपने नाम किए। अंत में उन्होंने 21-18 से यह सेट अपने नाम किया।
विज्ञापन


तीसरा सेट भी रहा रोमांचक
तीसरे सेट में फेंग ने 15-13 की बढ़त ले रखी थी, लेकिन एक बार फिर श्रीकांत ने जोरदार वापसी की और 21-17 के अंतर से तीसरा सेट भी अपने नाम किया। इससे पहले पीवी सिंधू ने सीधे सेटों में मार्टिना रेपिस्का को हराया। 24 मिनट के इस मैच में सिंधू ने 21-7, 21-9 के अंतर से जीत दर्ज की। वहीं लक्ष्य सेन को अगले दौर में पहुंचने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने एक घंटा 22 मिनट तक चले इस मैच में जापान के केन्ता निशिमोटो को 22-20, 15-21, 21-18 से हराया। लक्ष्य पहली बार विश्व चैंपियनशिप में खेल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed