{"_id":"5cc98294bdec22075b0bec81","slug":"big-upset-for-saina-nehwal-lost-against-world-number-212-in-new-zealand-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड ओपन: 212वें रैंक की खिलाड़ी से हारीं दुनिया की 9वें नंबर की खिलाड़ी साइना नेहवाल","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
न्यूजीलैंड ओपन: 212वें रैंक की खिलाड़ी से हारीं दुनिया की 9वें नंबर की खिलाड़ी साइना नेहवाल
Wed, 01 May 2019 04:57 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 01 May 2019 04:57 PM IST
सार
- वीमंस सिंगल्स में दुनिया की 9वें नंबर की खिलाड़ी साइना नेहवाल को वर्ल्ड नंबर 212 वांग झियी से हारकर टूर्नमेंट बाहर होना पड़ा है
- नेहवाल को चीन की झियी से पहले राउंड के मैच में 16-21, 23-21, 4-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी है
- पुरुष एकल में लक्ष्य सेन को भी पहले ही राउंड में ताइवान के वांग जू वेइ से हारकर टूर्नमेंट से बाहर होना पड़ा है
विज्ञापन
साइना नेहवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की महिला बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल को न्यूजीलैंड ओपन के एक मुकाबले में बड़े उलटफेर का शिकार होना पड़ा है। वीमंस सिंगल्स में दुनिया की 9वें नंबर की खिलाड़ी साइना नेहवाल को वर्ल्ड नंबर 212 वांग झियी से हारकर टूर्नमेंट बाहर होना पड़ा है। ओलिंपिंक में कांस्य पदक विजेता 29 वर्षीय नेहवाल को चीन की झियी से पहले राउंड के मैच में 16-21, 23-21, 4-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी है।
विज्ञापन
तीन सेटों में चले इस मैच में साइना नेहवाल अपनी 19 वर्षीय प्रतिद्वंद्वी के मुकाबले एक घंटे 7 मिनट तक चले मैच में अपने चिर-परिचित अंदाज में नहीं दिखाई दीं। यही नहीं पुरुष एकल में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे लक्ष्य सेन को भी पहले ही राउंड में ताइवान के वांग जू वेइ से हारकर टूर्नमेंट से बाहर होना पड़ा है।
विज्ञापन
एक घंटा 8 मिनट तक चले मुकाबले में लक्ष्य को 21-15, 18-21, 10-21 से मात खानी पड़ी। इससे पहले अश्विनी पोनप्पा और एन. सिक्की रेड्डी की जोड़ी को भी चीन के लिउ शुआनशुआन और शिआ यूटिंग के मुकाबले 1 घंटे 10 मिनट तक चले मुकाबले में 14-21, 23-21, 14-21 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि मेन्स डबल्स में मनु अत्री और बी. सुमित रेड्डी की जोड़ी ने न्यू जीलैंड के जोशुआ फेंग और जैक जियांग पर 21-17, 21-10 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन