फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Beiwen Zhang Defeated by Indian Badminton Player PV Sindhu

ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप: अमेरिका की झांग को हराकर दूसरे दौर में सिंधु

Thu, 12 Mar 2020 05:31 AM IST
संजीव कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 12 Mar 2020 05:31 AM IST
सार

  • अब कोरिया की सुंग से होगा सिंधु का सामना
  • दस मुकाबलों में छठी जीत है यह सिंधु की झांग पर

विज्ञापन
Beiwen Zhang  Defeated by Indian Badminton Player PV Sindhu
पीवी सिंधू (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

विश्व चैंपियन पीवी सिंधु ने ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीत के साथ आगाज किया। दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी सिंधू ने पहले दौर में 14वें नंबर की अमेरिका की बेईवेन झांग को 42 मिनट तक चले मुकाबले में 21-14, 21-17 से पराजित किया। सिंधु अब क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए कोरिया की सुंग जी ह्युन से भिड़ेगी।

विज्ञापन


दूसरे गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच करीबी मुकाबला देखने को मिला। एक समय स्कोर 16-16 से बराबर था लेकिन सिंधु ने लगातार पांच अंक के साथ गेम और मैच जीत लिया। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह 10वां मुकाबला था और सिंधु की यह झांग पर छठी जीत। दोनों खिलाड़ियों के बीच पिछली भिड़ंत कोरिया ओपन के दौरान हुई थी और तब अमेरिकी खिलाड़ी ने तीन गेम में जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन


प्रणव जैरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी को मिश्रित युगल में चीन के सी वेई झांग और या कियोंग हुआंग की शीर्ष वरीय जोड़ी के हाथों 13-21, 21-11, 17-21 से हार झेलनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed