फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Barcelona Spain Masters Saina Nehwal moves into the round of 16, HS Prannoy out

Barcelona Spain Masters: साइना-श्रीकांत-समीर प्री क्वार्टरफाइनल में, प्रणॉय और कश्यप हारे

Thu, 20 Feb 2020 09:41 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 20 Feb 2020 09:41 AM IST
सार

  • स्पेन मास्टर्स के पहले दौर में साइना की जीत
  • एचएस प्रणॉय को पहले मैच में मिली हार
  • किदाम्बी श्रीकांत प्री क्वार्टरफाइनल में

विज्ञापन
Barcelona Spain Masters Saina Nehwal moves into the round of 16, HS Prannoy out
saina nehwal - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारत की ओलंपिक कांस्य पदक विजेता शटलर साइना नेहवाल ने बुधवार को 170,000 डालर इनामी बार्सिलोना स्पेन मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। साइना ने पहले दौर में जर्मनी की यवोनी ली को 21-16, 21-14 से हराया। उन्होंने केवल 35 मिनट में यह मैच जीता।

विज्ञापन


पुरुष एकल में किदाम्बी श्रीकांत और अजय जयराम भी आसान जीत के साथ प्री क्वार्टरफाइनल में पहुंचने में सफल रहे। जयराम ने फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव को 30 मिनट में 21-14, 21-12 से जबकि तीसरी वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने हमवतन शुभंकर डे को 23-21, 21-18 से पराजित किया। प्री क्वार्टर फाइनल में अब श्रीकांत और जयराम आमने सामने होंगे। 
विज्ञापन


वहीं समीर वर्मा ने भारत के लिए जीत के साथ दिन का अंत किया। वर्मा ने फ्रांस के लुकास क्लाएरबाउट को 21-12, 21-9 से हरा दिया। समीर ने मात्र 37 मिनट में ही अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रणव जेरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी भी मिश्रित युगल में पहले दौर का मैच जीतने में सफल रहे। उन्होंने डेनमार्क के मैथियास क्रिस्टियनसेन और अलेक्सांद्रा बोए को 10-21, 21-16, 21-17 से पराजित किया। एच एस प्रणॉय हालांकि पुरुष एकल के पहले दौर में मलेशिया के डेरेन लियु से 18-21, 15-21 से हार गये। 


पी कश्यप भी ब्राजील के येगोर कोल्हो के खिलाफ तीसरे गेम के बीच से हट गये। पहले दोनों गेम में से दोनों खिलाड़ियों ने एक एक में जीत दर्ज की थी। कश्यप ने तीसरे गेम में जब हटने का फैसला किया तब वह 12-14 से पीछे चल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed