{"_id":"604b2fc08ebc3e8ccd2e29e2","slug":"badminton-world-federation-cancels-us-open-and-canada-open-due-to-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन में कोरोना का साया: BWF ने कनाडा ओपन और यूएस ओपन टूर्नामेंट रद्द किया","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
बैडमिंटन में कोरोना का साया: BWF ने कनाडा ओपन और यूएस ओपन टूर्नामेंट रद्द किया
Fri, 12 Mar 2021 02:41 PM IST
अंशुल तलमले
एएनआई, कुआलालंपुर
एएनआई, कुआलालंपुर
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 12 Mar 2021 02:41 PM IST
विज्ञापन
बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन
- फोटो : ट्विटर
बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) ने शुक्रवार को कनाडा ओपन और यूएस ओपन सुपर 300 टूर्नामेंट को रद्द कर दिया। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते बीडब्ल्यूएफ ने यह निर्णय लिया। यूएस ओपन का आयोजन इस साल 6 से 11 जुलाई तक होना था तो कनाडा ओपन जून 29 से जुलाई 4 के बीच प्रस्तावित था। इतना ही नहीं बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप को भी स्थगित किया गया है।
विज्ञापन
BWF ने इस बाबत प्रेस रिलिज भी जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि, 'कोरोना महामारी और पाबंदियों के चलते आयोजकों के सामने टूर्नामेंट को रद्द करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। यूएसए बैडमिंटन और कनाडा के बैडमिंटन संघ ने अपनी सहमति जताई है।
विज्ञापन