{"_id":"6735cc01b1c2d04f7e0a7829","slug":"badminton-pv-sindhu-lost-in-pre-quarterfinals-of-japan-masters-indian-challenge-ends-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Japan Masters Badminton: पीवी सिंधू जापान मास्टर्स के प्री क्वार्टर फाइनल में हारीं, भारतीय चुनौती समाप्त","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
Japan Masters Badminton: पीवी सिंधू जापान मास्टर्स के प्री क्वार्टर फाइनल में हारीं, भारतीय चुनौती समाप्त
Thu, 14 Nov 2024 03:38 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुमामोतो (जापान)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुमामोतो (जापान)
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 14 Nov 2024 03:38 PM IST
सार
सिंधू की सहज गलतियों ने मिचेले ली का काम आसान कर दिया। ली का सामना अब दक्षिण कोरिया की यू जिन सिम से होगा।
विज्ञापन
पीवी सिंधू
- फोटो : @KhelNow
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू के प्री क्वार्टर फाइनल में हारने के साथ ही बृहस्पतिवार को कुमामोतो मास्टर्स जापान सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की चुनौती समाप्त हो गई। दुनिया की 20वें नंबर की खिलाड़ी सिंधू टूर्नामेंट में आखिरी भारतीय खिलाड़ी बची थीं । उनसे पहले लक्ष्य सेन और महिला युगल में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद हारकर बाहर हो चुके हैं।
सिंधू ने पहला गेम जीतने के बाद लय खो दी और कनाडा की मिचेले ली ने उन्हें 17-21, 21-16, 21-17 से हरा दिया। करीब सवा घंटे तक चले मुकाबले में पहले गेम में बराबरी की टक्कर रही। सिंधू ने 11-8 की बढत बना ली और उसके बाद लगातार बढत कायम रखकर पहला गेम जीत लिया। दूसरे गेम में ली ने काफी आक्रामक खेल दिखाया और 8-3 से बढत बना ली । सिंधू ने वापसी करते हुए स्कोर 16-16 कर लिया। इसके बाद ली ने लगातार पांच अंक लेकर बराबरी की।
निर्णायक गेम में एक समय स्कोर 17-17 से बराबर था, लेकिन ली ने लगातार चार अंक बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। सिंधू की सहज गलतियों ने मिचेले ली का काम आसान कर दिया। ली का सामना अब दक्षिण कोरिया की यू जिन सिम से होगा।