फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Badminton : Indian Pair Satwik-Chirag and Crasto-Ponnappa move to Thailand Open semifinals

Thailand Open: भारत का डबल्स वर्ग में शानदार प्रदर्शन, सात्विक-चिराग तथा तनीषा-अश्विनी सेमीफाइनल में पहुंचे

Sat, 18 May 2024 08:18 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 18 May 2024 08:18 AM IST
सार

विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान काबिज भारतीय जोड़ी ने इस सुपर 500 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में आरिफ और याप पर 21-7, 21-14 से आसान जीत हासिल की।

विज्ञापन
Badminton : Indian Pair Satwik-Chirag and Crasto-Ponnappa move to Thailand Open semifinals
सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी - फोटो : twitter

विस्तार

भारतीय डबल्स जोड़ियों ने थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की। भारत की शीर्ष पुरुष डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने थाईलैंड ओपन में मलेशिया के जुनैदी आरिफ और रॉय किंग याप पर सीधे गेम में जीत के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। 
विज्ञापन

सात्विक-चिराग का सामना अब चीनी ताइपे की जोड़ी से होगा
विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान काबिज भारतीय जोड़ी ने इस सुपर 500 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में आरिफ और याप पर 21-7, 21-14 से आसान जीत हासिल की। एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय जोड़ी का सामना अंतिम चार चरण में चीनी ताइपे के लू मिंग-चे और तांग काई-वेई की जोड़ी से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला डबल्स जोड़ी भी सेमीफाइनल में पहुंची
तनीषा क्रास्टो और अश्विनी पोनप्पा की महिला डबल्स जोड़ी भी सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही। इस जोड़ी को ली यू लिम और शेन सेउंग चान की छठी वरीयता प्राप्त दक्षिण कोरियाई जोड़ी पर 21-15, 21-23, 21-19 से जीत हासिल करने के लिए एक घंटे 16 मिनट तक कड़ी मेहनत करनी पड़ी। सेमीफाइनल में भारतीय महिला जोड़ी का सामना शीर्ष वरीय थाईलैंड की जोंगकोलफान कितिथाराकुल और राविंडा प्राजोंगजई की जोड़ी से होगा। 
विज्ञापन

मेईराबा का सफर समाप्त 
एक तरफ जहां भारत को डबल्स वर्ग में सफलता मिली, वहीं युवा भारतीय शटलर मेईराबा लुवांग मैसनाम का शानदार सफर खत्म हो गया। उन्हें थाईलैंड के चौथे वरीय कुनलावुत वितिडसार्न से 12-21, 5-21 से हार का सामना करना पड़ा। मेईराबा ने हमवतन एचएस प्रणय पर उलटफेर भरी जीत करने के बाद पुरुष सिंगल्स के दूसरे दौर के मुकाबले में डेनमार्क के मैड्स क्रिस्टोफरसन को 21-14, 22-20 से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed