{"_id":"687e0deb0443b619910d6427","slug":"badminton-asia-junior-mixed-team-championship-india-eliminated-after-losing-to-japan-in-quarter-finals-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Badminton: बैडमिंटन एशिया जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप, भारत क्वार्टर फाइनल में जापान से हारकर बाहर","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
Badminton: बैडमिंटन एशिया जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप, भारत क्वार्टर फाइनल में जापान से हारकर बाहर
Mon, 21 Jul 2025 03:22 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सोलो (इंडोनेशिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सोलो (इंडोनेशिया)
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 21 Jul 2025 03:22 PM IST
सार
भारत ने हॉन्गकॉन्ग, चीन, संयुक्त अरब अमीरात और श्रीलंका पर जीत के साथ ग्रुप डी में शीर्ष स्थान हासिल किया था। इस प्रतियोगिता की व्यक्तिगत चैंपियनशिप 23 जुलाई से शुरू होगी।
विज्ञापन
बैडमिंटन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : adobestock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की जूनियर टीम को सोमवार को यहां बैडमिंटन एशिया जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पूर्व चैंपियन जापान से 104-110 से करीबी हार का सामना करना पड़ा। रिले स्कोरिंग प्रणाली के तहत खेली जा रही इस प्रतियोगिता के बेहद करीबी मुकाबले में भारत ने पहले मैच में 11-9 से मिली हार के बाद शानदार वापसी की।
भार्गव राम अरिगेला और विश्वा तेज गोब्बुरू की लड़कों की युगल जोड़ी ने भारत को बढ़त दिलाई। इसके बाद वेन्नाला कलागोटला और रेशिका उथयासूरियन की लड़कियों की जोड़ी ने भी जीत हासिल की। इससे भारत 33-26 से आगे हो गया। इसके बाद रेशिका ने भव्या छाबड़ा के साथ मिलकर भारत की बढ़त को 44-35 कर दिया जबकि रौनक चौहान ने भी शानदार प्रदर्शन करके टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया था।
भारत ने मुकाबले के अधिकांश समय बढ़त बनाए रखी, लेकिन 2023 के चैंपियन जापान ने अंतिम पांच मैच जीतकर बढ़त बना ली। इनमें से अधिकतर मैच बेहद रोमांचक रहे। भारत ने हॉन्गकॉन्ग, चीन, संयुक्त अरब अमीरात और श्रीलंका पर जीत के साथ ग्रुप डी में शीर्ष स्थान हासिल किया था। इस प्रतियोगिता की व्यक्तिगत चैंपियनशिप 23 जुलाई से शुरू होगी।