{"_id":"56da90e54f1c1b012d8b45b4","slug":"badmintion-asia-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष टीम इंडोनेशिया से हारी","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष टीम इंडोनेशिया से हारी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 06 Mar 2016 06:04 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय पुरुष टीम बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में इंडोनेशिया के हाथों हार गई जिससे उसे कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
इंडोनेशिया ने मेजबान टीम को 3-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया जहां उसका सामना जापान से होगा। जापान ने एक अन्य सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 3-0 से रौंदा।
विज्ञापन
भारत की ओर से किदांबी श्रीकांत ने जीत से शुरुआत की। कप्तान श्रीकांत ने पहले एकल मुकाबले में टॉमी सुगियार्तो को 21-14, 23-25, 21-9 से पराजित किया।
इसके बाद मेजबान टीम को मनु अत्री और सुमित रेड्डी की जोड़ी ने तगड़ा झटका दिया। यह जोड़ी मोहम्मद एहसान और हेंद्रा सेतियावान के से 11-21, 10-21 से मुकाबला गंवा बैठी।
विज्ञापन
दूसरे एकल मुकाबले में अजय जयराम को गिंटिंग एंथनी ने 21-15, 22-20 से पराजित किया।
दूसरे युगल मैच में प्रणव जैरी चोपड़ा और अक्षय देवाल्कर की जोड़ी इंडोनेशिया के अंग्गा प्रातमा और रिकी कारांडा सुआर्दी की जोड़ी से 13-21, 21-18, 15-21 से मुकाबला गंवा बैठी।
एचएस प्रणय और क्रिस्टी जोनातन के बीच खेला जाने वाला मुकाबला रद्द कर दिया गया।