फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   BAC 2023 Trials: Saina Nehwal pulls out Asian Mixed Team Championship, will not participate in selection event

BAC 2023 Trials: साइना एशियाई मिश्रित टीम चैंपियनशिप से हटीं, चयन स्पर्धा में नहीं लेंगी हिस्सा

Sun, 01 Jan 2023 11:06 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 01 Jan 2023 11:06 PM IST
सार

भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के एक सूत्र ने कहा- साइना और मालविका ने बीएआई को ट्रायल्स के लिए अपनी अनुपलब्धता की जानकारी दी। इसलिए अस्मिता चालिहा को ट्रायल्स के लिए आमंत्रित किया गया है। कुछ अन्य खिलाड़ियों ने भी हटने का फैसला किया है।

विज्ञापन
BAC 2023 Trials: Saina Nehwal pulls out Asian Mixed Team Championship, will not participate in selection event
साइना नेहवाल लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/nehwalsaina/

विस्तार

राष्ट्रमंडल खेलों की दो बार की चैंपियन साइना नेहवाल उन बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल हैं जो 14 से 19 फरवरी को दुबई में होने वाली एशियाई मिश्रित टीम चैंपियनशिप के लिए होने वाले राष्ट्रीय बैडमिंटन ट्रायल्स में हिस्सा नहीं लेंगे। पूर्व नंबर एक साइना को आकर्षि कश्यप और मालविका बंसोड के साथ ट्रायल्स के लिए शामिल किया गया था।
विज्ञापन


सीनियर चयन समिति को एशियाई प्रतियोगिता में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू के साथ दूसरी महिला एकल खिलाड़ी चुनने के लिए इन तीनों के नाम शामिल किए थे। साइना और मालविका दोनों ने ट्रायल्स में हिस्सा नहीं लेने की घोषणा की। एकल में चयन के लिए अब आकर्षि और अस्मिता के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन


भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के एक सूत्र ने कहा- साइना और मालविका ने बीएआई को ट्रायल्स के लिए अपनी अनुपलब्धता की जानकारी दी। इसलिए अस्मिता चालिहा को ट्रायल्स के लिए आमंत्रित किया गया है। कुछ अन्य खिलाड़ियों ने भी हटने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी भी ट्रायल्स के लिए उपलब्ध नहीं होगी क्योंकि कुछ महीने पहले यह जोड़ी टूट चुकी है। महिलाओं के युगल में दो स्थान दाव पर लगे होंगे जिसमें तृषा जॉली और गायत्री गोपीचंद दौड़ में सबसे आगे हैं। ट्रायल्स में अन्य दो जोड़ियां अश्विनी भट्ट और शिखा गौतम तथा हरिथा मानाजियी और आश्ना रॉय की हैं।

समिति ने 25 दिसंबर को वर्चुअल बैठक की थी, जिसमें उसने ट्रायल्स से 14 सदस्यीय टीम के अन्य सदस्यों का चयन करने का फैसला किया था। अब यह ट्रायल खिलाड़ियों की अनुपलब्धता के कारण एक दिन में ही हो जाएगा। पता चला है कि एम आर अर्जुन भी चोटिल हो गए हैं और वह भी ट्रायल्स का हिस्सा नहीं हो पाएंगे जिससे पुरुष युगल स्थान के लिए कृष्णा प्रसाद गार्गा और विष्णुवर्धन गौड़ पी तथा ईशान भटनागर और साई प्रतीक की जोड़ी के लिए यह नॉकआउट मुकाबला होगा। विजेता जोड़ी टीम में सात्विक और चिराग के साथ जुड़ जाएगी। मिश्रित युगल में एक स्थान के लिए ईशान भटनागर और तनीषा क्रास्टो तथा रोहन कपूर और सिक्की रेड्डी की नई जोड़ी के विकल्प होंगे।

लक्ष्य और प्रणय को भी मिला रैंकिंग का फायदा
साइना के लिए 2022 काफी मुश्किल रहा जिसमें वह कई तरह की चोटों से जूझती रहीं और फॉर्म में नहीं होने से वह विश्व रैंकिंग में 31वें स्थान पर खिसक गई। अपने कार्यभार प्रबंधन के लिए वह पिछले साल अप्रैल में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के चयन ट्रायल में भी उपलब्ध नहीं हो पाई थीं। चयन समिति ने एकल खिलाड़ी लक्ष्य सेन, एच एस प्रणय, सिंधू और सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी को उनकी बेहतरीन विश्व रैंकिंग के आधार पर सीधे प्रवेश देने का फैसला किया।


बैडमिंटन एशिया मिश्रित टीम चैंपियनशिप का यह तीसरा चरण होगा क्योंकि चीन के वुहान में 2021 चरण को कोविड-19 महामारी के चलते रद्द कर दिया गया था। भारत 2017 में क्वार्टरफाइनल में थाईलैंड से 2-3 से हार गया था जबकि 2019 में नॉकआउट के लिए क्वालिफाई भी नहीं कर पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed