{"_id":"691b0e0c0b9b4d2493018431","slug":"australian-open-super-500-badminton-tournament-preview-satwik-chirag-pair-anchors-india-s-hopes-2025-11-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Australian Open: ऑस्ट्रेलियन ओपन में सात्विक-चिराग पर रहेंगी नजरें, लक्ष्य और प्रणय भी पेश करेंगे चुनौती","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
Australian Open: ऑस्ट्रेलियन ओपन में सात्विक-चिराग पर रहेंगी नजरें, लक्ष्य और प्रणय भी पेश करेंगे चुनौती
Mon, 17 Nov 2025 05:29 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 17 Nov 2025 05:29 PM IST
सार
भारतीय खिलाड़ियों का इस सत्र में प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा, लेकिन सात्विक और चिराग ने कुछ प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में दूसरा कांस्य पदक जीता तथा हांगकांग सुपर 500 और चाइना मास्टर्स सुपर 750 में उपविजेता रहे।
विज्ञापन
चिराग-सात्विक
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी पर मंगलवार से शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में नजरें रहेंगी। ये दोनों भारतीय खिलाड़ी सत्र का अपना पहला खिताब जीतने की कोशिश करेंगे। भारत के एकल खिलाड़ी लय हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, ऐसे में सात्विक और चिराग की जोड़ी से अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सात्विक-चिराग ने किया है बेहतर प्रदर्शन
भारतीय खिलाड़ियों का इस सत्र में प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा, लेकिन सात्विक और चिराग ने कुछ प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में दूसरा कांस्य पदक जीता तथा हांगकांग सुपर 500 और चाइना मास्टर्स सुपर 750 में उपविजेता रहे। राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन का पहला मुकाबला चीनी ताइपे के चांग को-ची और पो ली-वेई से होगा।

चोटों और खराब फॉर्म से जूझ रहे भारत के एकल खिलाड़ी लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय अपने प्रदर्शन में निरंतरता लाने की कोशिश करेंगे। लक्ष्य पिछले सप्ताह जापान ओपन के सेमीफाइनल में हार गए थे। ऑस्ट्रेलियन ओपन में उनका पहला मुकाबला चीनी ताइपे के सु ली यांग से होगा। प्रणय की इस टूर्नामेंट में पिछले साल उपविजेता रहे थे लेकिन फिलहाल वह भी लय हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वह पहले दौर में कनाडा के ब्रायन यांग का सामना करते हुए पूरी लय हासिल करना चाहेंगे।
श्रीकांत का सामना लिन चुन सी से होगा
इस वर्ष मलयेशिया मास्टर्स में उपविजेता रहे अनुभवी किदांबी श्रीकांत पांचवें वरीय लिन चुन-यी से, जबकि यूएस ओपन चैंपियन आयुष शेट्टी मलेशिया के जस्टिन होह से भिड़ेंगे। अन्य खिलाड़ियों में, किरण जॉर्ज का सामना छठी वरीयता प्राप्त केंटा निशिमोतो से होगा, जबकि थारुण मन्नेपल्ली डेनमार्क के मैग्नस जोहानसन के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे।
महिला एकल में आकर्षि कश्यप ड्रॉ में शामिल एकमात्र भारतीय हैं, लेकिन उन्हें शीर्ष वरीयता प्राप्त और ओलंपिक चैंपियन एन से यंग के खिलाफ कठिन मुकाबले का सामना करना होगा। त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद चोट के कारण लंबे समय तक बाहर रहने के बाद वापसी कर रही हैं। महिला युगल में उनका मुकाबला चौथी वरीयता प्राप्त चीनी ताइपे की यान फेई चेन और लियांग चिंग सुन से होगा। मिश्रित युगल में मोहित जागलान और लक्षिता जागलान का मुकाबला कनाडा के नाइल याकुरा और क्रिस्टल लाई से होगा।