फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Asian games 2018: Gold medal matc Live scorecard of PV Sindhu final match against Tai Tzu Ying

ऐतिहासिक फाइनल में हारी पीवी सिंधु, बनी एशियाड बैडमिंटन में सिल्वर जीतने वाली इकलौती भारतीय

Tue, 28 Aug 2018 03:45 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 28 Aug 2018 03:45 PM IST
विज्ञापन
Asian games 2018: Gold medal matc Live scorecard of PV Sindhu final match against Tai Tzu Ying

भारत की स्टार महिला शटलर पीवी सिंधु को खिताबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। चीनी ताइपे की ताई जू यिंग ने उन्हें सीधे सेट में मात दी। विश्व की नंबर एक खिलाड़ी के सामने भारत की बेटी 21-13, 21-16 से हारी। 

विज्ञापन

पीवी सिंधु की हार के साथ ही बैडमिंटन में भारत के गोल्ड मेडल की उम्मीद टूट गई। हैदराबादी बाला भले ही मैच हार गई हो, लेकिन उन्होंने इतिहास रच दिया। भारतीय खेल इतिहास में पीवी सिंधु एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं।

विज्ञापन

साल में तीसरा फाइनल हारी सिंधु

ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधु जहां फाइनल में हारीं तो साइना नेहवाल को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। इस तरह भारत ने पहली बार एशियाई खेलों में बैडमिंटन में दो एकल पदक जीते हैं। साइना को सेमीफाइनल में ताई ने ही हराया था। 

सिंधु इससे पहले गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में साइना से हारी थी जबकि विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में उसे स्पेन की कैरोलिना मारिन ने मात दी थी। वह इस साल इंडिया ओपन फाइनल में बेवेन झांग से और थाईलैंड ओपन में नोजोमी ओकुहारा से हारी थी। 

सिंधु की ताई के हाथों यह लगातार छठी हार थी। ताई ने शुरू ही से बढत बना ली थी और अपने दमदार रिटर्न से पहले पांच अंक हासिल किए। सिंधु ने वापसी करके अंतर 4-6 का किया लेकिन ताई ने उसे दबाव बनाने का कोई मौका ही नहीं दिया और जल्दी ही बढत 17-10 की कर ली। 

इस तरह खत्म हुआ मैच

सिंधु के पास उस तेज तर्रार रिटर्न का कोई जवाब नहीं था, जो ताई ने उनपर ठोका। पहला गेम 16 मिनट में खत्म हो गया। दूसरे गेम में सिंधु ने उसे बेसलाइन की ओर धकेलने की कोशिश की लेकिन सहज गलतियों से कई अंक गंवाए। 

एक समय स्कोर 4-4 था, लेकिन ताइपे की खिलाड़ी ने अपनी पकड़ मजबूत करते हुए 15-10 की बढत बना ली। ताई को जल्दी ही मैच प्वाइंट मिला जब सिंधु की शटल नेट में चली गई। सिंधु ने पहला मैच प्वाइंट बचाया लेकिन अगले ही विनर पर ताई ने यह गेम और मैच जीत लिया।

विज्ञापन

लाइव अपडेट्स

- इसी के साथ पीवी सिंधु ने इतिहास रचते हुए एशियन गेम्स के इतिहास में बैडमिंटन सिंगल्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली पीवी सिंधु पहली खिलाड़ी बन गई हैं। वहीं साइना नेहवाल ने यहां ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

- हालांकि अगला अंक सिंधु के खाते में आया, स्कोर 20-16 किया सिंधु ने, मैच पॉइंट लेने और बचाने के लिए दोनों खिलाड़ियों के बीच एक लंबी रैली खेली गई और यहां सिंधु चूक गई और इसी के साथ ताई ने 21-13, 21-16 से गोल्ड मेडल जीत लिया है।

-एक बार फिर सिंधु नेट पर खेल गईं और 20- 15 से पिछड़ गई, ताई मैच पॉइंट पर आ गई हैं।

-18-11 से पिछड़ने के बाद सिंधु ने बॉडी लाइन पर हाफ स्मैश खेला और अंतर 18-12 किया, यहां से सिंधु के लिए मुश्किल है।

-10- 13 से पिछड़ने के बाद सिंधु के बाद वापसी का मौका था, लेकिन दूसरी बार सिंधु ने सर्वित पर गलती की, काफी खराब गलती। ऐसी सर्विस एरर की उम्मीद सिंधु ने बिल्कुल नहीं की जा सकती और वह भी इतने बड़े मुकाबले में, जब आपके सामने दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी है।

ब्रेक तक सिंधु 7 -11 से पिछड़ रही है। सिंधु को अपनी गलतियों से बचना होगा, नहीं तो एक बार फिर उन्हें दूसरे पायदान से ही संतोष करना पड़ेगा।

-ताई ने सिंधु से 21-13 के मुकाबले पहला सेट जीता।

-आखिरकार सिंधु को उनकी शुरुआत मिली, उन्होंने लगातार 3 पॉइंट लेते हुए विपक्षी की बढ़त को कम किया।

- ताई जू ने पहले गेम में लगातार 4 पॉइंट अपने नाम किए। सिंधु का अबतक खाता नहीं खुला।

-वह घड़ी आ चुकी है, जिसका पूरे देश को बेसब्री से इंतजार था। भारतीय शटलर पीवी सिंधु और चीनी ताइपे की ताई जू यिंग के बीच गोल्ड मेडल मुकाबला शुरू।

- ताजा अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ

- भारतीय समयानुसार यह मैच सुबह सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर शुरू होना था। मगर किन्हीं कारणों से देरी हो रही है।

- नमस्कार अमर उजाला डॉट कॉम में आपका स्वागत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed