{"_id":"5e71a53d8ebc3ea7e328f3de","slug":"allow-olympic-bound-athletes-to-train-after-testing-them-says-badminton-coach-vimal-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व चीफ बैडमिंटन कोच विमल कुमार बोले- खिलाड़ियों को टेस्ट के बाद तैयारी की अनुमति मिले","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
पूर्व चीफ बैडमिंटन कोच विमल कुमार बोले- खिलाड़ियों को टेस्ट के बाद तैयारी की अनुमति मिले
Wed, 18 Mar 2020 10:06 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 18 Mar 2020 10:06 AM IST
विज्ञापन
विमस कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 ने दुनिया भर में सभी खेल गतिविधियों पर विराम लगा दिया है। भारत के पूर्व चीफ बैडमिंटन कोच विमल कुमार ने सरकार से अपील की है कि टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को जरूरी परीक्षण के बाद ट्रेनिंग की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
तेलंगाना और कर्नाटक सरकार के दिशा निर्देशों के बाद हैदराबाद स्थित पुलैला गोपीचंद अकादमी और बंगलूरू स्थित प्रकाश पादुकोण अकादमी को दो हफ्ते के लिए बंद कर दिया गया है। रियो ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधू, पुरुष एकल खिलाड़ी बी साई प्रणीत और पुरुष युगल खिलाड़ी चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी ने टोक्यो ओलंपिक में खेलना सुनिश्चित कर लिया है।
विज्ञापन
विमल ने कहा कि खेल समुदाय को लेकर मैं दुखी हूं। वे स्वस्थ जीवनशैली का पालन करते हैं। उनकी रोग से लड़ने को लेकर प्रतिरोधक क्षमता भी आमजन के मुकाबले अच्छी होती है इसलिए मैं सोचता हूं कि सरकार को ऐसे खिलाड़ियों को टेस्ट कराने के बाद ट्रेनिंग की अनुमति देनी चाहिए जो पहले ही ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं। कोई और वर्ष होता तो मैं ऐसा नहीं कहता लेकिन यह ओलंपिक वर्ष है।
विज्ञापन