{"_id":"6414a87b38c7964cfc0adf6b","slug":"all-england-championships-treesa-jolly-gayathri-gopichand-reached-semi-finals-for-2nd-consecutive-year-2023-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"All England Championships: लगातार दूसरे साल सेमीफाइनल में पहुंचीं त्रिशा-गायत्री, चीनी जोड़ी को आसानी से हराया","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
All England Championships: लगातार दूसरे साल सेमीफाइनल में पहुंचीं त्रिशा-गायत्री, चीनी जोड़ी को आसानी से हराया
Fri, 17 Mar 2023 11:20 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 17 Mar 2023 11:20 PM IST
सार
त्रिशा और गायत्री काे ड्रॉ आसान नहीं मिला था और उन्हें अनुभवी और दिग्गज खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना था। इस भारतीय जोड़ी ने फरवरी में एशियाई मिश्रित टीम चैंपियनशिप में विश्व की नंबर सात खिलाड़ी तान पेयरली और तिन्नाह मुरलीधरन की जोड़ी को भी हराया था।
विज्ञापन
गायत्री और त्रिशा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय युवा खिलाड़ी त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में लगातार दूसरे साल सेमीफाइनल में जगह बनाई। विश्व की 17वें नंबर की भारतीय जोड़ी ने अपने मजबूत डिफेंस और आक्रामक अंदाज का खेल दिखाते हुए महिला युगल के क्वार्टर फाइनल में चीन की लि वेन मेई और लियू जुआन की जोड़ी को 21-14, 18-21, 21-12 से हरा दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
पिछले साल भी त्रिशा और गायत्री की जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंची थीं। अब अंतिम चार में भारतीय जोड़ी का सामना इंडोनेशिया की आठवीं वरीय अप्रियानी रहायु व सीती फादिया सिल्वा और कोरिया की बैक हा ना व ली सो ही के बीच होने वाली मैच की विजेता जोड़ी से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिशा और गायत्री काे ड्रॉ आसान नहीं मिला था और उन्हें अनुभवी और दिग्गज खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना था। इस भारतीय जोड़ी ने फरवरी में एशियाई मिश्रित टीम चैंपियनशिप में विश्व की नंबर सात खिलाड़ी तान पेयरली और तिन्नाह मुरलीधरन की जोड़ी को भी हराया था।
इससे पहले उन्होंने सातवीं वरीय जोंगकोल्फान व राविंद्रा और पूर्व विश्व नंबर एक जापान की युकी फुकुशिमा और सायका हिरोता को शिकस्त दी थी। लि विश्व की नौवें नंबर की खिलाड़ी रह चुकी हैं, जबकि लियू भी विश्व की 16वें नंबर की खिलाड़ी रही हैं।
- पहला गेम में 20 साल की गायत्री और 19 वर्षीय त्रिशा ने चीनी जोड़ी के खिलाफ 6-2 से बढ़त बनाई। लेकिन चीनी जोड़ी ने जल्द ही स्कोर 6-6 से बराबर कर दिया। हालांकि भारतीय जोड़ी ने इंटरवल तक स्कोर 11-8 कर दिया था। इस बीच, उन्होंने 18-12 से बढ़त बनाई और फिर उन्हें इस गेम को जीतने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई।
- दूसरे गेम में भी भारतीय जोड़ी ने एक समय 10-6 की बढ़त बनाई थी, लेकिन लि और लियू ने इस अंतर को कम करते हुए लगातार पांच अंक जीतकर स्कोर 11-10 कर दिया। इसके बाद त्रिशा और गायत्री चीनी जोड़ी को यह गेम जीतने से नहीं रोक पाईं।
- तीसरे गेम, भारतीय जोड़ी ने शानदार वापसी करते हुए 8-1 से बढ़त बनाई। दोनों खिलाड़ियों ने अपने शॉट के चयन से प्रभावित किया। उन्होंने इंटरवल तक 11-4 की बढ़त अपने पास रखी। फिर उन्होंने एक समय स्कोर 18-10 कर दिया। इसके बाद भारतीय जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंच गई।
श्रीकांत और प्रणय हार के साथ हुए बाहर
भारतीय स्टार खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणय पुरुष एकल में अपने-अपने अंतिम-16 मुकाबले हारकर ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप से बाहर हो गए। जापान के कोडाई नराओका ने पुरुष एकल के मुकाबले में श्रीकांत को सीधे गेमों में हरा दिया। कोडाई ने यह मैच 21-17, 21-15 से अपने नाम किया। वहीं, प्रणय ने भी अपने प्रदर्शन से निराश किया। प्रणय को इंडोनेशिया के एंथोनी सिनीसुका गिंटिग ने तीन गेम तक चले मुकाबले में 22-20, 15-21, 21-17 से हराकर चैंपियनशिप से बाहर का रास्ता दिखाया।