फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   All England Championships: Treesa Jolly and Gayatri Gopichand pair lost again in semi-finals by Korean pair

All England Championships: फिर सेमीफाइनल में हारीं त्रिशा और गायत्री की जोड़ी, कोरियाई जोड़ी ने हराया

Sat, 18 Mar 2023 08:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 18 Mar 2023 08:47 PM IST
सार

गायत्री के पिता पुलेला गोपीचंद आखिरी भारतीय खिलाड़ी थे जिन्होंने ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप का खिताब जीता था। उन्होंने यह ट्रॉफी 2001 में अपने नाम की थी। भारत के लिए सबसे पहले यह खिताब महान खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण ने 1980 में दिलाई थी।

विज्ञापन
All England Championships: Treesa Jolly and Gayatri Gopichand pair lost again in semi-finals by Korean pair
गायत्री और त्रिशा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय युवा बैडमिंटन खिलाड़ी त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद का शानदार अभियान शनिवार को ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में सेमीफाइनल में हार के साथ थम गया। विश्व की 20वें नंबर की खिलाड़ी कोरिया की बाएक ना हा और ली सो ही ने महिला युगल में 21-10, 21-10 से मैच जीत लिया। कोरियाई जोड़ी यह सेमीफाइनल मुकाबला 46 मिनट में ही अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


गायत्री के पिता पुलेला गोपीचंद आखिरी भारतीय खिलाड़ी थे जिन्होंने ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप का खिताब जीता था। उन्होंने यह ट्रॉफी 2001 में अपने नाम की थी। भारत के लिए सबसे पहले यह खिताब महान खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण ने 1980 में दिलाई थी।
विज्ञापन

 

All England Championships: Treesa Jolly and Gayatri Gopichand pair lost again in semi-finals by Korean pair
गायत्री और त्रिशा - फोटो : सोशल मीडिया
20 साल की गायत्री और 19 वर्षीय त्रिशा के पास फाइनल में पहुंचने का शानदार मौका था, लेकिन वे कोरियाई चुनौती से पार नहीं पा सके। ली ने तो दो बार विश्व चैंपियनशिप का खिताब भी जीत चुकी हैं।
भारतीय जोड़ी पहले गेम में 0-4 से पिछड़ गई। फिर अपनी लंबी रेलियों से कोरियाई जोड़ी ने 11-5 की बढ़त बनाई।

भारतीय जोड़ी ने कुछ अंक बनाकर स्कोर 9-13 किया, लेकिन फिर मुकाबला एकतरफा हो गया। दूसरे गेम में भारतीयों ने कई गलतियां की जिसका कोरियाई जोड़ी ने उठाया और गेम के साथ फाइनल का टिकट पा लिया।

श्रीकांत, लक्ष्य और प्रणय हार के साथ हुए बाहर

All England Championships: Treesa Jolly and Gayatri Gopichand pair lost again in semi-finals by Korean pair
लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय स्टार खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणय पुरुष एकल में अपने-अपने अंतिम-16 मुकाबले हारकर ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप से बाहर हो गए। जापान के कोडाई नराओका ने पुरुष एकल के मुकाबले में श्रीकांत को सीधे गेमों में हरा दिया। कोडाई ने यह मैच 21-17, 21-15 से अपने नाम किया। वहीं, प्रणय ने भी अपने प्रदर्शन से निराश किया। प्रणय को इंडोनेशिया के एंथोनी सिनीसुका गिंटिग ने तीन गेम तक चले मुकाबले में 22-20, 15-21, 21-17 से हराकर चैंपियनशिप से बाहर का रास्ता दिखाया।
विज्ञापन

पीवी सिंधु भी हारकर बाहर हुईं

All England Championships: Treesa Jolly and Gayatri Gopichand pair lost again in semi-finals by Korean pair
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया
खराब फॉर्म से जूझ रहीं दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारतीय खिलाड़ी पीवी सिंधु पहले दौर में हारकर ही ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप से बाहर हो गईं। सिंधु बुधवार को चीन की झांग यी से सीधे गेमों में हार गईं। विश्व की नौवें नंबर की खिलाड़ी सिंधु महिला एकल के मुकाबले में 39 मिनट में ही 17-21, 11-21 से पराजित हो गईं। वह हाल ही में अपने पूर्व कोच कोरिया के पार्क ताए-सांग से अलग हो गई थीं जिनके मार्गदर्शन में उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। पूरे मैच में सिंधु से ज्यादा विश्व की 17वें नंबर की चीनी खिलाड़ी ज्यादा आक्रामक अंदाज में खेलीं। इस हार के बाद सिंधु और झांग यी का रिकॉर्ड 1-2 (हार-जीत) हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed