{"_id":"65f047c82fdb907f470d545d","slug":"all-england-badminton-championships-pv-sindhu-reached-second-round-opposition-player-retired-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"All England Badminton Championships: दूसरे दौर में पहुंचीं सिंधू, विपक्षी खिलाड़ी के रिटायर होने पर हुआ फायदा","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
All England Badminton Championships: दूसरे दौर में पहुंचीं सिंधू, विपक्षी खिलाड़ी के रिटायर होने पर हुआ फायदा
Tue, 12 Mar 2024 11:44 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:44 PM IST
सार
यवोने मैच के दौरान चोटिल हो गई हैं और उन्होंने मैच से नाम वापस लेने का फैसला किया। उनके मैच से रिटायर होने से सिंधू को फायदा हुआ।
विज्ञापन
पीवी सिंधू
- फोटो : BAI Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू बर्मिंघम में चल रहे ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। उनका मुकाबला जर्मनी की यिवोनी ली से था। हालांकि, यिवोनी ली मैच के दौरान चोटिल हो गई हैं और उन्होंने मैच से नाम वापस लेने का फैसला किया। उनके मैच से रिटायर होने से सिंधू को फायदा हुआ। वहीं, पुरुष एकल में एचएस प्रणय और किदांबी श्रीकांत को पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा।
पूर्व विश्व चैंपियन और दुनिया की 11वें नंबर की खिलाड़ी सिंधू ने पहला गेम 21-10 से जीता जिसके बाद दुनिया की 26वें नंबर की खिलाड़ी ली ने मुकाबले से हटने का फैसला किया। हैदराबाद की 28 साल की सिंधू अगले दौर में कोरिया की शीर्ष वरीय आन से यंग से भिड़ेंगी जिनके खिलाफ उन्होंने अब तक सभी छह मुकाबले गंवाए हैं।
सिंधू दुनिया की नंबर एक कोरियाई खिलाड़ी के खिलाफ सिर्फ एक बार गेम जीतने में सफल रही हैं और उन्होंने पिछले साल दुबई में एशियाई चैंपियनशिप के दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच पिछली बार हुए मुकाबले में ऐसा किया था। दाएं घुटने की चोट से उबर रहीं आन से ने रविवार को फ्रेंच ओपन के रूप में सत्र का अपना दूसरा खिताब जीता था।
विज्ञापन
सिंधू ने ली के खिलाफ अच्छी शुरुआत की और 4-4 के स्कोर के बाद लगातार अंक बनाते हुए ब्रेक तक 11-7 से आगे हो गईं। भारतीय खिलाड़ी ने इसके बाद भी आसानी से अंक जुटाए। ली ने नेट पर सर्विस मारकर सिंधू को प्वाइंट दिए। जर्मनी की खिलाड़ी ने इसके बाद बाहर शॉट मारकर पहला गेम सिंधू की झोली में डाल दिया था।
प्रणय-श्रीकांत हारे
दुनिया के आठवें नंबर के खिलाड़ी प्रणय को पहले गेम में बढ़त मिलने के बावजूद चीनी ताइपे के 32वीं रैंकिंग के सु ली यांग के खिलाफ 21-14 13-21 13-21 से हार का सामना करना पड़ा। श्रीकांत, जो पेरिस ओलंपिक में जगह बनाने के लिए जूझ रहे हैं, शीर्ष वरीयता प्राप्त और दुनिया के नंबर एक विक्टर एक्सेलसन के खिलाफ 9-21 9-21 से हार गए। 23 वर्षीय लक्ष्य सेन बुधवार को पहले दौर में डेनमार्क के मैग्नस जोहानसेन से भिड़ेंगे।