{"_id":"657f2c46cbae98aa350dfdf8","slug":"badminton-satish-became-champion-in-odisha-masters-tanisha-dhruv-pair-also-won-the-title-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Badminton: ओडिशा मास्टर्स में सतीश बने चैंपियन, तनीषा-ध्रुव की जोड़ी ने भी जीता खिताब","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Badminton: ओडिशा मास्टर्स में सतीश बने चैंपियन, तनीषा-ध्रुव की जोड़ी ने भी जीता खिताब
Sun, 17 Dec 2023 10:43 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 17 Dec 2023 10:43 PM IST
सार
मौजूदा सत्र में इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीतने वाले 22 साल के सतीश ने रोमांचक फाइनल में आयुष को 21-18 19-21 21-14 से हराया।
विज्ञापन
तनीषा क्रेस्टो और ध्रुव कपिला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के सतीश कुमार करुणाकरन ने रविवार को कटक में ओडिशा मास्टर्स के ऑल इंडियन पुरुष एकल फाइनल में विश्व जूनियर चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता आयुष शेट्टी को हराकर अपना पहला बीडब्ल्यूएफ सुपर 100 खिताब जीता। मौजूदा सत्र में इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीतने वाले 22 साल के सतीश ने रोमांचक फाइनल में आयुष को 21-18 19-21 21-14 से हराया।
तनीषा क्रेस्टो और ध्रुव कपिला की भारतीय जोड़ी ने भी यहां बेहद रोमांचक फाइनल में ही योंग केइ टेरी और टेन वेइ हेन जेसिका की सिंगापुर की जोड़ी को तीन गेम में हराकर मिश्रित युगल का खिताब जीता। बीस साल की तनीषा और 23 साल के ध्रुव ने पहला गेम गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए एक घंटे और 14 मिनट में 17-21 21-19 23-21 से जीत दर्ज की।