{"_id":"62a771fc3297aa39922286bd","slug":"badminton-mansi-and-manisha-won-gold-shuttlers-won-nine-medals-in-canada-international-para-badminton","type":"story","status":"publish","title_hn":"Badminton: मानसी और मनीषा ने जीते स्वर्ण, कनाडा इंटरनेशनल पैरा बैडमिंटन में शटलरों ने जीते नौ पदक","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Badminton: मानसी और मनीषा ने जीते स्वर्ण, कनाडा इंटरनेशनल पैरा बैडमिंटन में शटलरों ने जीते नौ पदक
Mon, 13 Jun 2022 10:51 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओटावा (कनाडा)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओटावा (कनाडा)
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 13 Jun 2022 10:51 PM IST
सार
मौजूदा विश्व चैंपियन मानसी जोशी ने राउंड रॉबिन चरण में सारे पदक जीते। उन्होंने पारूल परमार, फ्रांस की कैरोलिन बर्गेरोन, जापान की नोरिको इतो और यूक्रेन की ओकसाना कोजिना को हराया।
विज्ञापन
मानसी जोशी
- फोटो : social Media
विस्तार
भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए कनाडा इंटरनेशनल पैरा बैडमिंटन में दो स्वर्ण समेत नौ पदक जीते। मौजूदा विश्व चैंपियन मानसी जोशी ने राउंड रॉबिन चरण में सारे पदक जीते। उन्होंने पारूल परमार, फ्रांस की कैरोलिन बर्गेरोन, जापान की नोरिको इतो और यूक्रेन की ओकसाना कोजिना को हराया।
फाइनल में उन्होंने एक गेम में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए यूक्रेन की प्रतिद्वंद्वी को 21-18, 15- 21, 22-20 से मात दी। इस सत्र में जोशी की यह चौथी खिताबी जीत है। उन्होंने रूथिक रघुपति के साथ मिश्रित युगल एसएल 3, एसएल 5 में कांस्य पदक भी जीता। मनीषा रामदास ने एसयू5 श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता।
चेन्नई की 17 वर्ष की इस खिलाड़ी ने जापान की अकिको सुगिनो को फाइनल में 27-25, 21-9 से हराया। पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता प्रमोद भगत को रजत पदक से संतोष करना पड़ा जिन्हें चिर-प्रतिद्वंद्वी डेनियल बेथेल ने 21-14, 9-21, 21-15 से मात दी। टोक्यो पैरालंपिक के बाद से बेथेल के हाथों भगत की यह दूसरी हार है ।