फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton: Mansi and Manisha won gold, shuttlers won nine medals in Canada International Para Badminton

Badminton: मानसी और मनीषा ने जीते स्वर्ण, कनाडा इंटरनेशनल पैरा बैडमिंटन में शटलरों ने जीते नौ पदक

Mon, 13 Jun 2022 10:51 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओटावा (कनाडा)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओटावा (कनाडा) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 13 Jun 2022 10:51 PM IST
सार

मौजूदा विश्व चैंपियन मानसी जोशी ने राउंड रॉबिन चरण में सारे पदक जीते। उन्होंने पारूल परमार, फ्रांस की कैरोलिन बर्गेरोन, जापान की नोरिको इतो और यूक्रेन की ओकसाना कोजिना को हराया।

विज्ञापन
Badminton: Mansi and Manisha won gold, shuttlers won nine medals in Canada International Para Badminton
मानसी जोशी - फोटो : social Media

विस्तार

भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए कनाडा इंटरनेशनल पैरा बैडमिंटन में दो स्वर्ण समेत नौ पदक जीते। मौजूदा विश्व चैंपियन मानसी जोशी ने राउंड रॉबिन चरण में सारे पदक जीते। उन्होंने पारूल परमार, फ्रांस की कैरोलिन बर्गेरोन, जापान की नोरिको इतो और यूक्रेन की ओकसाना कोजिना को हराया।
विज्ञापन


फाइनल में उन्होंने एक गेम में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए यूक्रेन की प्रतिद्वंद्वी को 21-18, 15- 21, 22-20 से मात दी। इस सत्र में जोशी की यह चौथी खिताबी जीत है। उन्होंने रूथिक रघुपति के साथ मिश्रित युगल एसएल 3, एसएल 5 में कांस्य पदक भी जीता। मनीषा रामदास ने एसयू5 श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन


चेन्नई की 17 वर्ष की इस खिलाड़ी ने जापान की अकिको सुगिनो को फाइनल में 27-25, 21-9 से हराया। पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता प्रमोद भगत को रजत पदक से संतोष करना पड़ा जिन्हें चिर-प्रतिद्वंद्वी डेनियल बेथेल ने 21-14, 9-21, 21-15 से मात दी। टोक्यो पैरालंपिक के बाद से बेथेल के हाथों भगत की यह दूसरी हार है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed