फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton Asia Championships: Sindhu, Srikkanth-Saina reached the quarterfinals to win the set in 42 minutes, the pair of Satwik-Chirag also in the last-8

बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप: 42 मिनट में सेट जीत क्वार्टरफाइनल में पहुंचीं सिंधू, श्रीकांत-साइना हारे, सात्विक-चिराग की जोड़ी भी अंतिम-8 में

Fri, 29 Apr 2022 11:49 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मनाली (फिलीपिंस)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मनाली (फिलीपिंस) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 29 Apr 2022 11:49 AM IST
सार

अगले दौर में दुनिया की 7वें नंबर की सिंधू की भिड़ंत चीन की तीसरी वरीय बिंग जियाओ से होगी, जिन्हें हराकर सिंधू ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। बिंग जियाओ के खिलाफ सिंधू ने 7 मुकाबले जीते हैं, लेकिन 9 में हार का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन
Badminton Asia Championships: Sindhu, Srikkanth-Saina reached the quarterfinals to win the set in 42 minutes, the pair of Satwik-Chirag also in the last-8
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दो बार ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू ने सिंगापुर की युई यान जेस्लिन हूई को सीधे गेम में हराकर बृहस्पतिवार को यहां बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के महिला एकल के क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। चौथी वरीय सिंधू ने दुनिया की 100वें नंबर की खिलाड़ी जेस्लिन हूई को 42 मिनट में 21-16 21-16 से हराया।
विज्ञापन


हालांकि, लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल और विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता किदांबी श्रीकांत हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गए। वहीं सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की तीसरी वरीय भारतीय पुरुष युगल टीम दूसरे दौर में जीत के साथ अंतिम आठ में जगह बनाने में सफल रही। सात्विक और चिराग की तीसरी वरीय भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने अकीरा कोगा और ताइची साइतो की जापान की जोड़ी को सीधे गेम में 21-17 21-15 से हराया।
विज्ञापन


जेस्लिन ने दी सिंधू को कड़ी टक्कर 
इससे पहले रैंकिंग में बड़ा अंतर होने के बावजूद सिंधू को जेस्लिन हूई ने कड़ी टक्कर दी। सिंधू पहले गेम में एक समय 7-9 से पिछड़ रही थी लेकिन ब्रेक तक स्कोर 10-11 कर दिया। सिंधू ने हालांकि वापसी करते हुए 16-16 पर स्कोर बराबर किया और फिर पहला गेम जीत लिया। दूसरे गेम में सिंधू ने 12-8 की बढ़त बनाई लेकिन सिंगापुर की खिलाड़ी ने वापसी करते हुए स्कोर 15-16 कर दिया। सिंधू ने जोरदार खेल दिखाते हुए मैच जीत लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टोक्यो ओलंपिक में बिंग को हरा चुकी हैं सिंधू 
अगले दौर में दुनिया की 7वें नंबर की सिंधू की भिड़ंत चीन की तीसरी वरीय बिंग जियाओ से होगी, जिन्हें हराकर सिंधू ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। बिंग जियाओ के खिलाफ सिंधू ने 7 मुकाबले जीते हैं, लेकिन 9 में हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय खिलाड़ी ने हालांकि पिछले दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है।


साइना-श्रीकांत का पदक जीतने का सपना टूटा 
साइना नेहवाल का इस प्रतिष्ठित महाद्वीपीय टूर्नामेंट में चौथा पदक जीतने का सपना टूट गया जब उन्हें चीन की 22 साल की दुनिया की 16वें नंबर की खिलाड़ी वेंग झी यी के खिलाफ 21-12 7-21 13-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी। साइना चोट के बाद वापसी कर रही थी और उन्होंने राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और उबेर कप के ट्रायल में भी हिस्सा नहीं लिया था। वहीं सातवें वरीय श्रीकांत को भी पुरुष एकल के दूसरे दौर में कड़े मुकाबले में तीन गेम में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें पुरुष एकल के दूसरे दौर के मुकाबले में चीन के वेंग होंग यांग के हाथों एक घंटे और 17 मिनट तक चले मुकाबले में 16-21 21-17 17-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed