बैडमिंटन: आकाश और मुकेश की जोड़ी तीसरी बार बनी विजेता, बनारस क्लब में मिला सम्मान; खिले चेहरे
बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को जीत के बाद सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अन्य खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिला। प्रतियोगिता में तीन पीढ़ियों की सहभागिता देखने को मिली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बनारस क्लब में हुई तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता रविवार देर रात संपन्न हो गई। प्रतियोगिता के युगल मुकाबले में आकाश और मुकेश की जोड़ी लगातार तीसरी बार विजेता बनी।
बनारस क्लब का तीसरी वार्षिक बैडमिंटन प्रतियोगिता 22 से 24 अगस्त तक हुई। इसमें जूनियर से लेकर मास्टर्स वर्ग की प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में तीन पीढ़ियों की सहभागिता देखने को मिली। मुख्य अतिथि एडीजी वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
मानद सचिव सीए अतुल सेठ ने बताया कि क्लब में पिछले एक साल में 30 से अधिक आयोजन संपन्न हुए हैं। इसमें 70 से अधिक दिनों तक सक्रिय सदस्यों की सहभागिता रही है। टूर्नामेंट निदेशक अमित कुमार अग्रवाल ने जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव नागेंद्र की पूरी टीम को धन्यवाद दिया।
जोड़ी की हुई तारीख
40 से 59 आयुवर्ग के युगल पुरुष वर्ग में आकाशदीप और मुकेश तलरेजा की जोड़ी ने आशुतोष पोद्दार और राज चंगरानी को हरा दिया। इस जीत के साथ ही यह जोड़ी तीसरी बार विजेता बनी। प्रतियोगिता के अंडर-15 बालिका वर्ग के युगल मुकाबले में स्वरा गोकले और ऋतन्या जादोन की जोड़ी ने आरना अरोड़ा और लोरेना एनी जोसेफ को हराया।
वहीं अंडर-19 जूनियर वर्ग के युगल मुकाबले में अर्णव शर्मा और अक्षवीर सिंह की जोड़ी ने दिवित शुक्ला और लक्ष प्रद्हवानी को हरा दिया। ओपन पुरुष वर्ग के एकल मुकाबले आयुष शर्मा ने गर्वित मंग्लानी को हरा दिया। ओपन पुरुष वर्ग के युगल वर्ग में राजीव टकसाली और केबी सिंह की जोड़ी ने आकाश दीप और अंकुर अग्रवाल को हराकर जीत दर्ज की।
मिक्स्ड डबल्स में मुकेश तलरेजा और स्मिता भार्गव की जोड़ी ने मानव आनंद और सुचिता देबनाथ की जोड़ी को हरा दिया। 40 से 59 आयुवर्ग के पुरुष एकल मुकाबले में मुकेश तलरेजा ने ग्रुप कैप्टन प्रदुम गोकले को हराया। वहीं महिला वर्ग में अश्विनी श्रीवास्तव ने नीरज डोगरा को हरा दिया। सीनियर वर्ग में वाईके जायसवाल ने अश्वनी कुमार टंडन को हरा दिया। संचालन टूर्नामेंट को-डायरेक्टर धवल प्रकाश अग्रवाल ने किया।