फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   avtar singh representing india in judo at rio olympics

अवतार : कभी टूर्नामेंट के लिए परिवार से ली थी आर्थिक सहायता, अब रियो का टिकट कटाया

Tue, 26 Jul 2016 09:46 AM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Tue, 26 Jul 2016 09:46 AM IST
विज्ञापन
avtar singh representing india in judo at rio olympics
Avtar Singh - फोटो : file photo
रियो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करना अपने आप में सम्मान की बात है। यह कहना अवतार सिंह का। वह रियो ओलंपिक में भारत की ओर से पुरुष वर्ग में एकमात्र जूडो खिलाड़ी के रूप में हिस्सा लेंगे। सोमवार को वह रियो के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


इससे पहले अवतार ने अमर उजाला को बताया कि  जूडो पूरे यूरोपीय देशों में खेला जाता है। इसमें विदेशी खिलाड़ियों से कड़ी टक्कर मिलेगी। वहां मेडल हासिल करने के लिए कड़ी चुनौती पेश करूंगा। 
विज्ञापन


ऐसे हुआ चयन
मूल रूप से पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले अवतार ने बताया कि रियो के लिए भारतीय दल में जगह बनाने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की। वर्ल्ड क्लास जूडो के टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर उसे जीतते हुए प्वाइंट इकट्ठे किए। इससे मेरी रैंकिंग बढ़ी है। इस आधार पर देश के अन्य खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए मेरा चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

जमा पूंजी से गए विदेश खेलने

avtar singh representing india in judo at rio olympics
Avtar Singh - फोटो : file photo
कैंप में तकनीक, फिटनेस पर ध्यान 
अवतार सिंह ने बताया कि दिल्ली में कुछ दिनों से कैंप लगा था। इसमें कोच यशपाल सोलंकी की देखरेख में फिटनेस, पावर और तकनीक पर कड़ी मेहनत की। वहीं विदेशी खिलाड़ियों की वीडियो फुटेज दिखाई गई, जिसे देख उनसे भिड़ने की रणनीति तैयार की गई।

इससे पहले 26 दिनों के लिए हंगरी कैंप के दौरान ट्रेनिंग ली। वहां पर विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिला था।

जमा पूंजी से गए विदेश खेलने
अवतार सिंह के पिता गवर्नमेंट कर्मचारी और मां हाउस वाइफ हैं। कुछ समय पहले जब उन्हें तुर्की में जूडो ग्रेंड टूर्नामेंट में हिस्सा लेना था तो पिता ने अपनी जमा पूंजी से टिकट की व्यवस्था की थी। जब रियो ओलंपिक के लिए अवतार सिंह का चयन हुआ तो परिवार में खुशी का माहौल था। उनके पिता का कहना था आज मेरा सपना पूरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed