{"_id":"63d4fbf6db66ae666760cfd9","slug":"australian-open-women-s-singles-2023-final-live-score-elena-rybakina-vs-aryna-sabalenka-live-2023-01-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AO 2023: सबालेंका ने जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब, पहला सेट हारने के बाद की जबरदस्त वापसी, रायबाकिना को हराया","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
AO 2023: सबालेंका ने जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब, पहला सेट हारने के बाद की जबरदस्त वापसी, रायबाकिना को हराया
Sat, 28 Jan 2023 06:09 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 28 Jan 2023 06:09 PM IST
सार
Australian Open 2023 Final, Aryna Sabalenka vs Elena Rybakina: दोनों के बीच यह चौथा मुकाबला था। चारों मैच सबालेंका ने ही जीते हैं। किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में दोनों पहली बार आमने-सामने थीं। सबालेंका ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। अब रविवार को मेंस सिंगल्स का फाइनल जोकोविच और सितसिपास के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ सबालेंका
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 के महिला सिंगल्स इवेंट में बेलारूस की अरीना सबालेंका चैंपियन बन गई हैं। खिताबी मुकाबले में उन्होंने कजाकिस्तान की एलेना रायबाकिना को 4-6, 6-3, 6-4 से हराया। पहला सेट रायबाकिना ने 6-4 से अपने नाम किया, इसके बाद सबालेंका ने जबरदस्त वापसी की। दूसरा सेट सबालेंका ने 6-3 और तीसरा सेट 6-4 से जीता। यह सबालेंका का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है। अब रविवार को मेंस सिंगल्स का फाइनल सर्बिया के नोवाक जोकोविच और ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
दोनों के बीच यह चौथा मुकाबला था। चारों मैच सबालेंका ने ही जीते हैं। किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में दोनों पहली बार आमने-सामने थीं। इससे पहले रायबाकिना और सबालेंका के बीच जुलाई 2021 में विम्बलडन के चौथे राउंड में मुकाबला हुआ था। इसके अलावा जनवरी 2021 में दोनों अबू धाबी टेनिस ओपन के क्वार्टर फाइनल और सितंबर 2019 में वुहान ओपन के क्वार्टर फाइनल में भिड़ी थीं।
सबालेंका
सबालेंका
विज्ञापन
विज्ञापन
23 साल की रायबाकिना अब तक एक ग्रैंड स्लैम समेत कुल तीन टाइटल्स जीत चुकी हैं। 2022 में विम्बलडन के रूप में रायबाकिना ने पहला ग्रैंड स्लैम जीता था। महिला सिंगल्स में रायबाकिना की मौजूदा रैंकिंग 23 है। वहीं, 24 साल की सबालेंका का यह पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है। हालांकि, सिंगल्स में उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन को मिलाकर कुल 12 टाइटल्स जीते हैं। उनकी मौजूदा रैंकिंग पांच है।
पांचवीं वरीयता प्राप्त सबालेंका इससे पहले यूएस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची थीं। हाल ही में उन्होंने एडिलेड टूर्नामेंट जीता है। वह फिलहाल बेहतरीन लय में हैं और इस साल रायबाकिना के खिलाफ मैच से पहले तक उन्होंने एक भी सेट नहीं गंवाया था। फाइनल में उन्होंने सिर्फ एक सेट गंवाया और चैंपियन बनीं।
वहीं, रायबाकिना मॉस्को में पैदा हुई हैं और 2018 में उन्होंने कजाकिस्तान की ओर से खेलना शुरू किया। रायबाकिना 2001 में जेनिफर कैप्रियाती के बाद पहली ऐसी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने मेलबर्न पार्क में तीन पूर्व ग्रैंड स्लैम चैंपियन को पराजित किया है।
उन्होंने तीन ग्रैंड स्लैम विजेता इगा स्वियातेक, 2012-13 की ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन विक्टोरिया अजारेंका और 2017 की फ्रेंच ओपन चैंपियन जेलेना ओस्तापेंको को हराया। इसके अलावा पिछले साल यहां उपविजेता रहीं डेनियल कोलिंस भी उनका शिकार बनीं। हालांकि, फाइनल में सबालेंका के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
रायबाकिना
उन्होंने तीन ग्रैंड स्लैम विजेता इगा स्वियातेक, 2012-13 की ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन विक्टोरिया अजारेंका और 2017 की फ्रेंच ओपन चैंपियन जेलेना ओस्तापेंको को हराया। इसके अलावा पिछले साल यहां उपविजेता रहीं डेनियल कोलिंस भी उनका शिकार बनीं। हालांकि, फाइनल में सबालेंका के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
रायबाकिना