फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Australian Open Sania Mirza Rohan Bopanna started with a win in mixed doubles Balaji and Jeevan pair also win

Australian Open: सानिया मिर्जा-रोहन बोपन्ना ने जीत के साथ की शुरुआत, बालाजी और जीवन की जोड़ी ने किया उलटफेर

Sat, 21 Jan 2023 05:57 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: रोहित राज Updated Sat, 21 Jan 2023 05:57 PM IST
सार

सानिया ने भारत दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना के साथ मिलकर मिश्रित युगल के पहले मैच में जेमी फॉर्लिस और ल्यूक सेविले की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी को 7-5, 6-3 से हराया।

विज्ञापन
Australian Open Sania Mirza Rohan Bopanna started with a win in mixed doubles Balaji and Jeevan pair also win
सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलियन ओपन में सानिया मिर्जा का विजयी अभियान जारी है। महिला युगल के पहले राउंड में जीतने के बाद सानिया मिश्रित युगल में भी पहला मैच जीत गई हैं। सानिया ने भारत दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना के साथ मिलकर मिश्रित युगल के पहले मैच में जेमी फॉर्लिस और ल्यूक सेविले की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी को 7-5, 6-3 से हराया।
विज्ञापन

सानिया मिर्जा ने इससे पहले महिला युगल में कजाखस्तान की अपनी जोड़ीदार अन्ना डेनिलिना के साथ मिलकर हंगरी की डालमा गाल्फी और अमेरिका की बेर्नार्डा पेरा की जोड़ी को हराया था। सानिया और डेनिलिना की जोड़ी दूसरे दौर में रविवार (22 जनवरी) को बेल्जियम की एलिसन वेन यूविंक और यूक्रेन की अनहेलीना कलिनिना की जोड़ी के खिलाफ खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालाजी-जीवन ने दर्ज की शानदार जीत
एन श्रीराम बालाजी और जीवन नेदुनचेझियान की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने पहले दौर में शानदार जीत हासिल की। दोनों खिलाड़ी ने पांचवीं वरीयता प्राप्त क्रोएशिया की इवान डोडिग और अमेरिका की ऑस्टिन क्राजिसेक की जोड़ी को हराकर उलटफेर किया। बालाजी और नेदुनचेझियान को इस टूर्नामेंट में एक वैकल्पिक जोड़ी के रूप में चुना गया। दो घंटे 20 मिनट तक चले मुकाबले में दोनों ने 7-6 (6), 2-6 6-4 से जीत हासिल की।
विज्ञापन

श्रीराम बालाजी और जीवन नेदुनचेझियान की जोड़ी पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम में खेल रही है। दोनों ने पहला सेट टाइब्रेकर में जीता था। बालाजी और नेदुनचेझियान की जोड़ी इस महीने की शुरुआत में टाटा ओपन महाराष्ट्र में उपविजेता रही थी। दोनों का मुकाबला दूसरे दौर में जेरेमी चार्डी और फेब्रिस मार्टिन की फ्रांसीसी जोड़ी से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed