फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Australian Open 2024 Mens Doubles Final Score Bopanna-Ebden vs Bolelli-Vavassori Tennis Result

Australian Open: रोहन बोपन्ना ने 43 साल की उम्र में रचा इतिहास, एबडेन के साथ मिलकर जीता पुरुष युगल का खिताब

Sat, 27 Jan 2024 06:15 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: रोहित राज Updated Sat, 27 Jan 2024 06:15 PM IST
सार

Australian Open 2024 : बोपन्ना ओपन एरा में ग्रैंड स्लैम जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। वह 43 साल और 329 दिन की आयु में चैंपियन बने हैं।

विज्ञापन
Australian Open 2024 Mens Doubles Final Score Bopanna-Ebden vs Bolelli-Vavassori Tennis Result
रोहन बोपन्ना और मैथ्यू एबडेन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ऑस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष युगल में रोहन बोपन्ना और मैथ्यू एब्डेन की जोड़ी ने इतिहास रच दिया। शनिवार (27 जनवरी) को दोनों ने फाइनल में इटली के सिमोन बोलेली और एंड्रिया वावसोरी की जोड़ी को सीधे सेटों में हराया। भारत के बोपन्ना और ऑस्ट्रेलिया के एबडेन की जोड़ी ने पहली बार इस खिताब को जीता है। बोपन्ना और एबडेन ने 7-6 (7-0), 7-5 से मैच को अपने नाम किया। दोनों ने टाइब्रेकर तक चले पहले सेट को 7-6 (7-0) से जीता था। इसके बाद दूसरा सेट 7-5 के अंतर से जीत लिया।
विज्ञापन


43 साल के बोपन्ना हाल ही में पुरुष युगल की रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचे हैं। उन्हें प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार के लिए भी चुना गया। बोपन्ना ओपन एरा में ग्रैंड स्लैम जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। वह 43 साल और 329 दिन की आयु में चैंपियन बने हैं।
विज्ञापन

 


बोपन्ना ने राजीव राम के इस रिकॉर्ड को तोड़ा
रोहन बोपन्ना का ग्रैंड स्लैम के पुरुष युगल स्पर्धा में यह 61वां मैच था। वह 19 अलग-अलग साथियों के साथ मैच खेल चुके हैं। बोपन्ना ने अमेरिका के राजीव राम के एक अनोखे रिकॉर्ड को तोड़ दिया। बोपन्ना पहला पुरुष युगल खिताब जीतने से पहले इस स्पर्धा में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। राजीव राम को पहला पुरुष युगल ग्रैंड स्लैम जीतने में 58 मैच लग गए थे। बोपन्ना 61वें मैच में यह खिताब अपने नाम कर लिया।

बोपन्ना और एबडेन का ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 में सफर
राउंड किस जोड़ी को हराया जीत का अंतर
पहला जेम्स डकवर्थ (ऑस्ट्रेलिया) - मार्क पोल्मैन्स (ऑस्ट्रेलिया) 7-6(5), 4-6, 7-6(2)
दूसरा जॉन मिलमैन (ऑस्ट्रेलिया) - एडवर्ड विंटर (ऑस्ट्रेलिया) 6-2, 6-4
तीसरा वेस्ली कोहलॉफ (नीदरलैंड्स) - निकोला मेक्टिक (क्रोएशिया) 7-6(8), 7-6(4)
क्वार्टर फाइनल मैक्सिमो गोंजालेज (अर्जेंटीना) - आंद्रेस मोलटेनी (अर्जेंटीना) 6-4, 7-6(5)
सेमी फाइनल तोमास माचाक (चेक गणराज्य) - झिझेन झांग (चीन) 6-3, 3-6, 7-6(7)
फाइनल सिमोन बोलेली (इटली)- एंड्रिया वावसोरी (इटली) 7-6 (7), 7-5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed