फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Australian Open 2023: Russia-Ukraine face to face in tennis court, fans of both countries clash on flag issue

Australian Open: टेनिस कोर्ट में भी रूस-यूक्रेन आमने-सामने, दोनों देशों के फैन भिड़े, आयोजकों का बड़ा फैसला

Tue, 17 Jan 2023 03:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 17 Jan 2023 03:09 PM IST
सार

टेनिस ऑस्ट्रेलिया ने रूसी और बेलारूसी झंडे पर प्रतिबंध लगा दिया। उन्होंने यह फैसला खिलाड़ियों और फैन्स की सुरक्षा और उन्हें किसी भी प्रकार के मानसिक तनाव से बचाने के लिए लिया है।

विज्ञापन
Australian Open 2023: Russia-Ukraine face to face in tennis court, fans of both countries clash on flag issue
केटेरिना और कमिला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। फिलहाल पहले राउंड के मुकाबले जारी हैं। हालांकि, यह ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट शुरू होते ही विवादों का दौर भी शुरू हो चुका है। ऑस्ट्रेलियन ओपन में भी रूस और यूक्रेन आमने-सामने आ गए हैं। दरअसल, दोनों देशों के फैंस के बीच टकराव देखने को मिला है। इस मामले में टेनिस ऑस्ट्रेलिया को भी कूदना पड़ा। साथ ही आयोजकों ने एक बड़ा फैसला भी लिया है।
विज्ञापन

दरअसल, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों से कहा गया था कि वह किसी तटस्थ ध्वज के तहत हिस्सा ले सकते हैं। हालांकि, झंडे के साथ कोर्ट में एंट्री पर कोई पाबंदी नहीं थी। फैन्स की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए झंडे स्टेडियम में ले जाने की अनुमति दी गई। सोमवार को कम से कम दो मैचों के दौरान रूस के झंडे देखे गए थे। वहीं, मंगलवार को महिला सिंगल्स के एक मैच में भी रूसी झंडा देखा गया। ऐसे में यूक्रेन के फैन्स बौखला गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यूक्रेनी प्रशंसकों ने कथित तौर पर सुरक्षा और पुलिस को स्टैंड में बुलाया। इसके बाद यूक्रेनी राजदूत की शिकायत के बाद टेनिस ऑस्ट्रेलिया ने रूसी और बेलारूसी झंडे पर प्रतिबंध लगा दिया। उन्होंने यह फैसला खिलाड़ियों और फैन्स की सुरक्षा और उन्हें किसी भी प्रकार के मानसिक तनाव से बचाने के लिए लिया है। मंगलवार को यूक्रेन की केटेरिना बैंडल और रूस की कमिला रखिमोवा के बीच मैच खेला गया। इस मैच में कुछ फैन्स रूसी झंडे के साथ कोर्ट में पहुंचे।
विज्ञापन

इस घटना के बारे में बात करते हुए एक फैन ने एक मीडिया हाउस को बताया कि यह बिल्कुल सुरक्षित नहीं था। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध अभी भी जारी है। टेनिस कोर्ट काफी छोटा होता है। रूसी झंडे के साथ वाला शख्स केटेरिना के बेहद करीब था। मुझे तब काफी डर लग रहा था। केटेरिना और कमिला के बीच मैच की बात करें तो यूक्रेन की खिलाड़ी ने रूसी खिलाड़ी को 7-5, 6-7, 6-1 से हरा दिया। यह मुकाबला दो घंटे 52 मिनट तक चला। दरअसल, रूस और यूक्रेन के बीच पिछले लगभग 11 महीने से युद्ध चल रहा है। खेलों पर भी इसका काफी असर पड़ रहा है। रूस की टीम को फीफा ने बैन कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed