फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Australian Open 2022: Sania Mirza Rajeev Ram crashed out of the Grand Slam tournament after losing quarterfinal match

Australian Open 2022: अपने आखिरी ऑस्ट्रेलियन ओपन में हारीं सानिया मिर्जा, क्वार्टर फाइनल से हुईं बाहर

Tue, 25 Jan 2022 12:41 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 25 Jan 2022 12:41 PM IST
सार

मेलबर्न के मारग्रेट कोर्ट अरेना में खेले गए मुकाबले में सानिया और उनके जोड़ीदार राजीव ने पहला सेट आसानी से गंवा दिया। हालांकि, दूसरे सेट में दोनों ने वापसी की और 5-5 से स्कोर बराबर कर दिया, लेकिन जीत नहीं दर्ज कर पाए।

विज्ञापन
Australian Open 2022: Sania Mirza Rajeev Ram crashed out of the Grand Slam tournament after losing quarterfinal match
राजीव राम और सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सानिया मिर्जा और राजीव राम की जोड़ी ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिक्स्ड डबल्स के क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गई। इस जोड़ी को जेसन कुबलर और जेमी  फोरलिस की जोड़ी ने लगातार सेटों में 6-4, 7-6 से हराया। यह सानिया मिर्जा का आखिरी ऑस्ट्रेलियन ओपन टूर्नामेंट है। वह इस साल के बाद टेनिस से संन्यास ले रही हैं। इसका एलान सानिया पहले ही कर चुकी हैं।
विज्ञापन


दो लगातार सेट में हारे सानिया और राजीव
मेलबर्न के मारग्रेट कोर्ट अरेना में खेले गए मुकाबले में सानिया और उनके जोड़ीदार यूएसए के राजीव ने पहला सेट आसानी से गंवा दिया। हालांकि, दूसरे सेट में दोनों ने वापसी की और 5-5 से स्कोर बराबर कर दिया। हालांकि, आखिर में कुबलर और फोरलिस ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। 
विज्ञापन


Image
मिक्स्ड डबल्स मैच का नजारा

महिला युगल से पहले ही बाहर हो चुकीं
इस तरह ऑस्ट्रेलियन ओपन में सानिया का सफर यहीं समाप्त हो गया। इससे पहले सानिया को ऑस्ट्रेलियन ओपन के महिला युगल के पहले दौर में ही हार का सामना करना पड़ा था। उनकी और यूक्रेन की नादिया किचेनोक की जोड़ी को स्लोवेनिया की तमारा जिडानसेक और काजा जुवान की जोड़ी ने 4-6 6-7(5) से हरा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सानिया मिर्जा ने संन्यास को लेकर क्या कहा?
सानिया ने संन्यास का एलान करते हुए कहा था- 2022 मेरा आखिरी सीजन होगा। मैं हफ्ते दर हफ्ते आगे की तैयारी कर रही हूं, लेकिन ये पक्का नहीं है कि मैं आगे पूरा सीजन खेल पाऊंगी या नहीं। मुझे लगता है मैं बेहतर खेल सकती हूं, लेकिन अब शरीर साथ नहीं दे पा रहा। ये मेरे लिए सबसे बड़ा दुख है। 


सानिया ने अब तक छह ग्रैंड स्लैम जीते हैं
सानिया मिर्जा ने महिला डबल्स में 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2015 में विम्बलडन और यूएस ओपन का खिताब जीता था। वहीं, मिक्स्ड डबल्स में वो 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2012 में फ्रेंच ओपन और 2014 में यूएस ओपन का खिताब जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed