फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   ATP Masters: Sumit Nagal defeated world number 38 in Monte Carlo Masters, brilliant comeback Tennis

ATP Masters: सुमित नागल ने दुनिया के 38वें नंबर के खिलाड़ी को हराया, पहला सेट गंवाने के बाद की जबरदस्त वापसी

Mon, 08 Apr 2024 07:53 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोंटे कार्लो।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोंटे कार्लो। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 08 Apr 2024 07:53 PM IST
सार

नागल ने तीसरी बार शीर्ष 50 में शामिल किसी खिलाड़ी को हराया है, जबकि इस सत्र में इस स्तर के खिलाड़ी पर उनकी ऐसी दूसरी जीत है।

विज्ञापन
ATP Masters: Sumit Nagal defeated world number 38 in Monte Carlo Masters, brilliant comeback Tennis
सुमित नागल - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी सुमित नागल ने यहां दुनिया के 38वें नंबर के खिलाड़ी मात्तेओ अर्नाल्डी को हराकर पहली बार एटीपी मास्टर्स टूर्नामेंट में मुख्य ड्रॉ में जीत दर्ज की। भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी नागल ने क्वालिफाइंग टूर्नामेंट के जरिये एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट में प्रवेश किया था। उन्होंने इतालवी प्रतिद्वंद्वी को 5-7, 6-2, 6-4 से हराया। अब उनका सामना डेनमार्क के होल्गर रूने से होगा जो विश्व रैंकिंग में सातवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन


नागल ने तीसरी बार शीर्ष 50 में शामिल किसी खिलाड़ी को हराया है, जबकि इस सत्र में इस स्तर के खिलाड़ी पर उनकी ऐसी दूसरी जीत है। उन्होंने सत्र की शुरुआत में मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियाई ओपन में दुनिया के 27वें नंबर के खिलाड़ी एलेक्जेंडर बुलबिक को हराया था। इससे पहले उन्होंने मार्च 2021 में चिली के क्रिस्टियन गैरिन को अर्जेंटीना ओपन में हराया था।
विज्ञापन


अपने से उच्च रैंकिंग खिलाड़ियों को हराकर मुख्य ड्रॉ में प्रवेश करने वाले नागल ने क्लेकोर्ट टूर्नामेंट में इस जीत के साथ कॅरिअर में पहली बार 80 रैंकिंग तक पहुंचना सुनिश्चित कर लिया है। फिलहाल वह दुनिया में 95वें नंबर के खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमित ने मार्च में इंडियन वेल्स टूर्नामेंट के लिए भी क्वालिफाई किया था लेकिन पहले दौर में कनाडा के मिलोस राओनिक से पराजित हो गए थे। क्वालिफाइंग दौर में नागल ने दुनिया के 63वें नंबर के खिलाड़ी फ्लेवियो कोबोली को सीधे सेटों में हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed