फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   ATP Finals: Bopanna-Ebden made it to the ATP Finals tournament, these pairs will also participate

ATP Finals: एटीपी फाइनल्स टूर्नामेंट में बोपन्ना-एब्डेन ने जगह बनाई, ये जोड़ियां भी लेंगी हिस्सा

Tue, 29 Oct 2024 10:47 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 29 Oct 2024 10:47 PM IST
सार

तूरीन में होने टूर्नामेंट में बोपन्ना और एब्डेन के अलावा वेस्ली कूलहोफ और निकोला निकोला मैकटिक, केविन क्राविट्ज और टिम पुएट्ज, हैरी हेलियोवारा और हेनरी पेटेन, मार्सेलो अरेवालो और मेट पाविच, मार्सेल ग्रेनोलर्स और होरासियो जेबालोस, साइमन बोलेली और आंद्रिया वावासोरी और मैक्स पुर्सेल और जोर्डन थॉम्पसन की पुरुष युगल जोड़ियां हिस्सा लेंगी।

विज्ञापन
ATP Finals: Bopanna-Ebden made it to the ATP Finals tournament, these pairs will also participate
रोहन बोपन्ना - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के स्टार रोहन बोपन्ना और ऑस्ट्रेलिया के उनके जोड़ीदार मैथ्यू एब्डेन ने सत्रांत होने वाले प्रतिष्ठित एटीपी टेनिस फाइनल्स में जगह बना ली है। नथानील लेमोंस और जैकसन विथ्रो की जोड़ी के पेरिस मास्टर्स से बाहर होने के साथ बोपन्ना और एब्डेन ने टूर्नामेंट में जगह बना ली। तूरीन में होने टूर्नामेंट में बोपन्ना और एब्डेन के अलावा वेस्ली कूलहोफ और निकोला निकोला मैकटिक, केविन क्राविट्ज और टिम पुएट्ज, हैरी हेलियोवारा और हेनरी पेटेन, मार्सेलो अरेवालो और मेट पाविच, मार्सेल ग्रेनोलर्स और होरासियो जेबालोस, साइमन बोलेली और आंद्रिया वावासोरी और मैक्स पुर्सेल और जोर्डन थॉम्पसन की पुरुष युगल जोड़ियां हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

एटीपी फाइनल्स का आयोजन इनाल्पी एरेना में 10 से 17 नवंबर तक होगा जिसमें दुनिया की सिर्फ शीर्ष आठ जोड़ियां हिस्सा लेंगी। बोपन्ना और एब्डेन ने सत्र की शानदार शुरुआत करते हुए ऑस्ट्रेलिया ओपन का खिताब जीता था। भारतीय खिलाड़ी इस दौरान 43 साल 331 दिन की उम्र में दुनिया का नंबर एक बनने वाला सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बना। बोपन्ना और एब्डेन ने इसके बाद मियामी ओपन का भी खिताब जीता। भारत और ऑस्ट्रेलिया की जोड़ी ने इसके अलावा एडीलेड में फाइनल और रोलां गैरो में सेमीफाइनल में भी जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोपन्ना और एब्डेन ने लगातार दूसरे साल एटीपी फाइनल्स के लिए क्वालिफाई किया। ये दोनों 2023 में तूरीन में सेमीफाइनल में पहुंचे थे जहां उन्हें ग्रेनोलर्स और जेबालोस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। बोपन्ना की नजरें अपने पहले एटीपी फाइनल्स खिताब पर टिकी हैं। वह इससे पहले 2012 में महेश भूपति और 2015 में फ्लोरिन मर्जिया के साथ मिलकर फाइनल में जगह बना चुके हैं। उन्होंने सबसे पहले 2011 में ऐसा उल हक कुरैशी के साथ मिलकर इस टूर्नामेंट में जगह बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed