फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Athletics: AFI drops women's 4x400m relay member from Asian Championship team, know the reason

Athletics: AFI ने महिला चार गुणा 400 मीटर रिले की सदस्य को एशियाई चैंपियनशिप टीम से बाहर किया, जानें वजह

Mon, 26 May 2025 09:42 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 26 May 2025 09:42 AM IST
सार

एएफआई को महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर रिले से पोडियम फिनिश की उम्मीद है। 

विज्ञापन
Athletics: AFI drops women's 4x400m relay member from Asian Championship team, know the reason
अंजू बॉबी जॉर्ज और बहादुर सिंह - फोटो : Twitter

विस्तार

भारतीय महिला चार गुणा 400 मीटर रिले टीम की एक सदस्य को एशियाई चैंपियनशिप में भाग लेने वाले दल से बाहर कर दिया गया है लेकिन उसके बाहर होने का कारण स्पष्ट नहीं है। छह सदस्यीय रिले टीम के अन्य सदस्य महाद्वीपीय चैंपियनशिप के लिए दक्षिण कोरियाई शहर गुमी पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


ऐसी संभावना है कि वह डोप जांच में विफल हो गई हो लेकिन अधिकारी इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के एक अधिकारी ने विशेष रूप से डोप उल्लंघन के बारे में पूछे जाने पर कहा, 'मैं कुछ नहीं कह सकता। मैंने कोई आधिकारिक दस्तावेज नहीं देखा है।'
विज्ञापन


इस मामले पर आधिकारिक बयान के अभाव में न्यूज एजेंसी पीटीआई ने भी एथलीट के नाम का उजागर नहीं किया है। एएफआई को महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर रिले से पोडियम फिनिश की उम्मीद है। भारत ने द्विवार्षिक महाद्वीपीय चैंपियनशिप के लिए 59 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुमारिवाला को मिला 'एशियाई एथलेटिक्स नेतृत्व स्वर्ण पिन' सम्मान
विश्व एथलेटिक्स के उपाध्यक्ष और भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के पूर्व अध्यक्ष आदिल सुमारिवाला को रविवार को एशियाई एथलेटिक्स संघ (एएए) कांग्रेस में ‘एशियाई एथलेटिक्स नेतृत्व स्वर्ण पिन’ से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार एएए के अध्यक्ष जनरल दहलान अल हमद ने कांग्रेस में प्रदान किया।

यह पुरस्कार 27 मई से यहां शुरू होने वाली एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप से पहले आयोजित किया गया था। सुमारिवाला अब एएफआई के प्रवक्ता के रूप में कार्य करते हैं। उन्होंने महाद्वीप में एथलेटिक्स के विकास और नेतृत्व में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed