फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Assembly Election Voting continue in Assam, Kerala and puducherry sports personality casting vote PR Sreejesh

Assembly Election: दिग्गज हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश ने किया मतदान, रियान पराग ने गुवाहाटी में डाला वोट

Thu, 09 Apr 2026 12:44 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: Sovit Chaturvedi Updated Thu, 09 Apr 2026 12:44 PM IST
सार

केरल, असम और पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान जारी है। खिलाड़ी भी मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। भारतीय टीम के पूर्व गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ वोट डाला।

विज्ञापन
Assembly Election Voting continue in Assam, Kerala and puducherry sports personality casting vote PR Sreejesh
श्रीजेश ने किया मतदान - फोटो : PR Sreejesh X

विस्तार

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान किया। वहीं, भारतीय क्रिकेटर रियान पराग ने गुवाहाटी में अपने वोट डाला। श्रीजेश ने मतदान करने के बाद स्याही लगी अंगुली दिखाई। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। श्रीजेश ने अपने परिवार के साथ मतदान किया और लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लिया। केरल की सभी सीटों पर एक चरण में मतदान हो रहे हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

असम, केरल और पुदुचेरी में डाले जा रहे वोट
विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। गुरुवार को असम, केरल और पुदुचेरी में मतदान हो रहा है। सुबह 11 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, असम में सबसे अधिक 38.92 प्रतिशत मतदान हुआ है। पुदुचेरी में 37.06 प्रतिशत और केरल में 33.28 प्रतिशत वोट पड़ चुके हैं। केरल की 140, असम की 126 और पुदुचेरी की 30 सीटों पर जनता अपने भविष्य का फैसला कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीजेश ने परिवार के साथ किया मतदान
पीआर श्रीजेश ने मतदान करने के बाद अपने परिवार के साथ फोटो शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, मेरा वोट, मेरी आवाज, मेरी जिम्मेदारी। मैंने तो कर दिया, क्या आपने किया?
   
विज्ञापन

रियान पराग ने भी मताधिकार का किया प्रयोग
वहीं, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने भी गुवाहाटी के एक मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। रियान गुवाहाटी के खारगुली में लाल सिंह अकादमी पोलिंग स्टेशन पर मतदान करने पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed