फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Para Games 2026: Indias Full Schedule for October 19

पैरा एशियाड का पहले दिन का कार्यक्रम: तीरंदाजी से एथलेटिक्स तक, कब और किससे मुकाबला करेंगे भारतीय खिलाड़ी?

Sun, 18 Oct 2026 11:33 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sun, 18 Oct 2026 11:33 PM IST
सार

पैरा एशियाड 2026 के पहले दिन भारतीय खिलाड़ी तीरंदाजी, बैडमिंटन, शूटिंग, एथलेटिक्स, तैराकी समेत कई खेलों में चुनौती पेश करेंगे। अवनि लेखरा, हरविंदर सिंह और शीतल देवी जैसे खिलाड़ियों पर खास नजरें रहेंगी। आइये भारत का पूरा कार्यक्रम और मुकाबलों का समय जानते हैं...

विज्ञापन
Asian Para Games 2026: Indias Full Schedule for October 19
शीतल देव-अवनि लेखरा - फोटो : SAI/Avani Lekhra (insta)

विस्तार

पैरा एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का अभियान सोमवार से शुरू होने जा रहा है। भारत की ओर से पैरालंपिक पदक विजेता अवनि लेखरा, हरविंदर सिंह और शीतल देवी समेत कई स्टार खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में चुनौती पेश करेंगे। भारतीय दल को पैरा एथलेटिक्स, पैरा तीरंदाजी, पैरा शूटिंग, पैरा स्विमिंग और पैरा पावरलिफ्टिंग में पदक जीतने की उम्मीद है। जापान के आइची-नागोया में आयोजित हो रहे इस महाद्वीपीय खेल आयोजन के पहले दिन भारत के कई प्रमुख खिलाड़ियों के मुकाबले होंगे। पैरा एथलेटिक्स में निषाद कुमार और अजीत सिंह यादव जैसे पैरालंपिक पदक विजेताओं के अलावा विश्व चैंपियन रिंकू हुड्डा पर भी नजरें रहेंगी। वहीं, पैरा तीरंदाजी में हरविंदर सिंह, शीतल देवी और पायल नाग अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। पैरा शूटिंग में अवनि लेखरा भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगी।
विज्ञापन
Trending Videos

अवनि लेखरा और शीतल देवी पर रहेंगी नजरें
पैरा शूटिंग में अवनि लेखरा और मोना अग्रवाल महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा के क्वालिफिकेशन में हिस्सा लेंगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 6:20 बजे निर्धारित है। पैरा तीरंदाजी में हरविंदर सिंह और विजय सुंडी पुरुषों की रिकर्व स्पर्धा के इंडिविजुअल, डबल्स और मिक्स्ड रैंकिंग राउंड में उतरेंगे। वहीं, शीतल देवी और पायल नाग महिलाओं की कंपाउंड स्पर्धा में अपनी चुनौती पेश करेंगी। इन दोनों स्पर्धाओं के रैंकिंग राउंड सुबह 4:30 बजे शुरू होने हैं। इसके अलावा स्वाति चौधरी महिलाओं की डब्ल्यू1 स्पर्धा में हिस्सा लेंगी। भारतीय तीरंदाजों से शुरुआती दौर में मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निषाद कुमार, अजीत सिंह यादव और रिंकू हुड्डा भी एक्शन में
पैरा एथलेटिक्स में भारत के लिए दिन अहम रहने वाला है। निषाद कुमार पुरुषों की लंबी कूद टी47 स्पर्धा के फाइनल में उतरेंगे। यह मुकाबला दोपहर 1:40 बजे निर्धारित है। इसके बाद पुरुषों की भाला फेंक एफ46 स्पर्धा के फाइनल में अजीत सिंह यादव और रिंकू हुड्डा चुनौती पेश करेंगे। इस स्पर्धा का मुकाबला दोपहर 3:35 बजे शुरू होना है। दोनों खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद रहेगी। महिलाओं की 400 मीटर टी20 स्पर्धा में दीप्ति जीवनजी भी ट्रैक पर उतरेंगी। उनकी हीट दोपहर 2:10 बजे निर्धारित है। वहीं, प्रवीण देसाई पुरुषों की 200 मीटर टी64 स्पर्धा के फाइनल में शाम 4:30 बजे प्रतिस्पर्धा करेंगे।
विज्ञापन

पैरा स्विमिंग में भी पदक जीतने का मौका
पैरा स्विमिंग में भारतीय खिलाड़ियों के पास पहले ही दिन पदक जीतने के अवसर होंगे। गोपीचंद लिंगुतला और निरंजन मुकुंदन पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल एस7 स्पर्धा के फाइनल में उतरेंगे। यह मुकाबला दोपहर 1:30 बजे निर्धारित है। वैष्णवी जगताप महिलाओं की 400 मीटर फ्रीस्टाइल एस8 स्पर्धा के फाइनल में दोपहर 1:38 बजे चुनौती पेश करेंगी। इसके अलावा हिमांशु नंदल पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक एस11 स्पर्धा और रवि बुडिगिना पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 स्पर्धा के फाइनल में उतरेंगे। हिमांशु का मुकाबला दोपहर 2:47 बजे, जबकि रवि का फाइनल दोपहर 2:57 बजे निर्धारित है।

पैरा पावरलिफ्टिंग में जसप्रीत कौर से उम्मीदें
पैरा पावरलिफ्टिंग में जसप्रीत कौर महिलाओं की 45 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में हिस्सा लेंगी। यह पदक स्पर्धा दोपहर 1 बजे निर्धारित है। पुरुषों के 59 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में मनीष कुमार और परमजीत कुमार उतरेंगे। यह मुकाबला दोपहर 2:30 बजे होगा। पहले दिन इन खिलाड़ियों के पास भारत के पदक खाते में इजाफा करने का मौका होगा।

पैरा बैडमिंटन और अन्य खेलों में भी भारतीय चुनौती
पैरा बैडमिंटन में भारत के कई खिलाड़ी अलग-अलग वर्गों में ग्रुप मुकाबले खेलेंगे। इनमें प्रमोद भगत, कृष्णा नागर, सुहास यथिराज, नितेश कुमार, सुकांत कदम और मानसी जोशी जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। पुरुषों के ब्लाइंड फुटबॉल में भारत का सामना थाईलैंड से होगा। यह मुकाबला सुबह 9 बजे निर्धारित है। इसके अलावा पैरा टेबल टेनिस, बोच्चिया, पैरा साइक्लिंग और पैरा जूडो में भी भारतीय खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे।

पहले दिन भारत का पूरा शेड्यूल
  • सुबह 4:30 बजे -पैरा तीरंदाजी: हरविंदर सिंह और विजय सुंडी पुरुषों की रिकर्व इंडिविजुअल, डबल्स और मिक्स्ड रैंकिंग राउंड में उतरेंगे।
  • सुबह 4:30 बजे - पैरा तीरंदाजी: शीतल देवी और पायल नाग महिलाओं की कंपाउंड इंडिविजुअल, डबल्स और मिक्स्ड रैंकिंग राउंड में हिस्सा लेंगी।
  • सुबह 4:30 बजे - पैरा तीरंदाजी: स्वाति चौधरी महिलाओं की डब्ल्यू1 इंडिविजुअल और मिक्स्ड रैंकिंग राउंड में चुनौती पेश करेंगी।
  • सुबह 5:30 बजे - पैरा बैडमिंटन: नितेश कुमार और थुलासिमथी मुरुगेसन की जोड़ी का सामना चीन की चेन पेंगफेई और हुआंग जिक्सुआन से होगा। यह मिक्स्ड डबल्स एसएल3-एसयू5 ग्रुप बी का मुकाबला है।
  • सुबह 5:35 बजे - पैरा बैडमिंटन: रुथिक रघुपति और मानसी जोशी की जोड़ी फिलीपींस के खियान उर्बानो और कैथलीन पेड्रोसा से भिड़ेगी। यह मिक्स्ड डबल्स एसएल3-एसयू5 ग्रुप सी का मुकाबला है।
  • सुबह 6:00 बजे - पैरा बैडमिंटन: पुरुषों के सिंगल्स डब्ल्यूएच1 ग्रुप ए में प्रेम कुमार आले का सामना मलेशिया के मुहम्मद बिन रामली से होगा।
  • सुबह 6:15 बजे - पैरा बैडमिंटन: पुरुषों के सिंगल्स एसएच6 ग्रुप बी में सुदर्शन मुथुसामी इंडोनेशिया के दिमास त्रि आजी से खेलेंगे।
  • सुबह 6:20 बजे - पैरा बैडमिंटन: पुरुषों के सिंगल्स एसएच6 ग्रुप सी में कृष्णा नागर का मुकाबला चीन के लिन नाइली से होगा।
  • सुबह 6:30 बजे - पैरा शूटिंग: स्वरूप उनहालकर, राकेश निदागुंडी और आनंद कृष्णन पुरुषों की आर1 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 क्वालिफिकेशन में हिस्सा लेंगे।
  • सुबह 6:30 बजे - पैरा शूटिंग: अवनि लेखरा और मोना अग्रवाल महिलाओं की आर2 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 क्वालिफिकेशन में उतरेंगी।
  • सुबह 6:35 बजे - पैरा टेबल टेनिस: महिला सिंगल्स क्लास 9 ग्रुप बी में बेबी सहाना रवि का मुकाबला कजाखस्तान की अल्टिनाय येरझानकिजी से होगा।
  • सुबह 6:35 बजे - पैरा टेबल टेनिस: महिला सिंगल्स क्लास 3 ग्रुप बी में सोनलबेन पटेल चीनी ताइपे की चाओ पेई-ह्सी से खेलेंगी।
  • सुबह 7:00 बजे - पैरा बैडमिंटन: पुरुष सिंगल्स एसएच6 ग्रुप डी में सिवाराजन सोलाइमलाई का सामना ब्रुनेई के फैक जाली से होगा।
  • सुबह 7:05 बजे - पैरा बैडमिंटन: पुरुष सिंगल्स एसएल3 ग्रुप बी में प्रमोद भगत दक्षिण कोरिया के ली सेउंघु से भिड़ेंगे।
  • सुबह 7:05 बजे - बोच्चिया: महिला इंडिविजुअल बीसी3 पूल ए में अंजलि देवी का मुकाबला दक्षिण कोरिया की चोई ये जिन से होगा।
  • सुबह 7:05 बजे - बोच्चिया: पुरुष इंडिविजुअल बीसी3 पूल ए में सचिन चमारिया जापान के काजुकी ताकाहाशी से खेलेंगे।
  • सुबह 7:19 बजे - पैरा साइक्लिंग: अरशद शेख पुरुषों की सी1-2 3000 मीटर इंडिविजुअल परस्यूट क्वालिफाइंग में हिस्सा लेंगे।
  • सुबह 7:30 बजे - पैरा टेबल टेनिस: महिला सिंगल्स क्लास 1 ग्रुप ए में एकता भयान का सामना दक्षिण कोरिया की यून ही किम से होगा।
  • सुबह 7:32 बजे - पैरा स्विमिंग: स्वातिक पाटिल पुरुषों की 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले एसएम9 हीट में उतरेंगे।
  • सुबह 7:45 बजे - पैरा बैडमिंटन: पुरुष सिंगल्स एसएल4 ग्रुप ए में नवीन शिवकुमार दक्षिण कोरिया के सनवू जियोन से खेलेंगे।
  • सुबह 7:45 बजे - पैरा बैडमिंटन: पुरुष सिंगल्स एसएल3 ग्रुप सी में उमेश कुमार का सामना चीन के यी युझे से होगा।
  • सुबह 7:50 बजे - पैरा बैडमिंटन: पुरुष सिंगल्स एसएल4 ग्रुप बी में सुकांत कदम श्रीलंका के संजीवा मदुमा से भिड़ेंगे।
  • सुबह 8:50 बजे - पैरा टेबल टेनिस: महिला सिंगल्स क्लास 8 ग्रुप ए में सविता अज्जनकट्टी जापान की असाको कुराशिमो से खेलेंगी।
  • सुबह 8:50 बजे - पैरा टेबल टेनिस: पुरुष सिंगल्स क्लास 1 ग्रुप ए में जेहान मदन दक्षिण कोरिया के ह्योनुक किम से भिड़ेंगे।
  • सुबह 8:50 बजे - पैरा टेबल टेनिस: पुरुष सिंगल्स क्लास 1 ग्रुप ए में संदीप डांगी सऊदी अरब के राकान अल-सल्मी से खेलेंगे।
  • सुबह 8:50 बजे - पैरा टेबल टेनिस: महिला सिंगल्स क्लास 6 ग्रुप ए में प्राची पांडे का मुकाबला थाईलैंड की कानोकपॉर्न फाथुमचाई से होगा।
  • सुबह 9:00 बजे - ब्लाइंड फुटबॉल: पुरुषों के प्रारंभिक दौर में भारत का सामना थाईलैंड से होगा।
  • सुबह 9:15 बजे - पैरा तीरंदाजी: भावना चौधरी और पूजा जाट्यान महिलाओं की रिकर्व इंडिविजुअल, डबल्स और मिक्स्ड रैंकिंग राउंड में उतरेंगी।
  • सुबह 9:15 बजे - पैरा तीरंदाजी: श्याम सुंदर स्वामी और तोमन कुमार पुरुषों की कंपाउंड इंडिविजुअल, डबल्स और मिक्स्ड रैंकिंग राउंड में हिस्सा लेंगे।
  • सुबह 9:15 बजे - पैरा तीरंदाजी: अमोल विनायक ब्रीड और आदिल अंसारी पुरुषों की डब्ल्यू1 इंडिविजुअल और मिक्स्ड रैंकिंग राउंड में चुनौती पेश करेंगे।
  • सुबह 9:15 बजे - पैरा बैडमिंटन: पुरुष सिंगल्स एसएल3 ग्रुप ए में नितेश कुमार का सामना दक्षिण कोरिया के डोंगजे जू से होगा।
  • सुबह 10:00 बजे - पैरा बैडमिंटन: पुरुष सिंगल्स एसयू5 ग्रुप सी में रुथिक रघुपति थाईलैंड के प्रिचा सोमसिरी से खेलेंगे।
  • सुबह 10:30 बजे - पैरा बैडमिंटन: पुरुष सिंगल्स एसयू5 ग्रुप बी में राकेश पांडे का मुकाबला चीनी ताइपे के फांग जेन-यू से होगा।
  • सुबह 10:30 बजे - पैरा बैडमिंटन: पुरुष सिंगल्स एसएल4 ग्रुप एफ में अभिजीत सुखुजा नेपाल के प्रकाश अधिकारी से भिड़ेंगे।
  • सुबह 10:45 बजे - पैरा बैडमिंटन: पुरुष डबल्स डब्ल्यूएच1-डब्ल्यूएच2 ग्रुप ए में हुबैदा अबू और प्रेम कुमार आले की जोड़ी जापान के डाइकी काजिवारा और केइता निशिमुरा से खेलेगी।
  • सुबह 11:15 बजे - पैरा बैडमिंटन: पुरुष सिंगल्स एसएल4 ग्रुप सी में सूर्यकांत यादव का सामना चीन के चेन पेंगफेई से होगा।
  • सुबह 11:15 बजे - पैरा बैडमिंटन: पुरुष सिंगल्स एसएल4 ग्रुप ई में सुहास यथिराज इंडोनेशिया के फ्रेडी सेटियावान से भिड़ेंगे।
  • सुबह 11:30 बजे - पैरा बैडमिंटन: महिला सिंगल्स एसयू5 ग्रुप ए में शांथिया विश्वनाथन चीन की यांग क्विशिया से खेलेंगी।
  • सुबह 11:35 बजे - पैरा एथलेटिक्स: सुचित्रा परिदा महिलाओं की भाला फेंक एफ55/एफ56 क्वालिफिकेशन में हिस्सा लेंगी।
  • दोपहर 12:00 बजे - पैरा बैडमिंटन: पुरुष डबल्स एसएल3-एसयू5 ग्रुप डी में सुकांत कदम और प्रमोद भगत की जोड़ी इंडोनेशिया के सूर्यो नुग्रोहो और मुहम्मद अल इमरान से खेलेगी।
  • दोपहर 12:05 बजे - बोच्चिया: पुरुष इंडिविजुअल बीसी3 पूल ए में सचिन चमारिया का सामना दक्षिण कोरिया के होवोन जियोंग से होगा।
  • दोपहर 12:30 बजे - पैरा बैडमिंटन: महिला सिंगल्स एसएच6 ग्रुप ए में नित्या श्री सुमति सिवन इंडोनेशिया की अप्रिलियाना सुलिस्तियावती से खेलेंगी।
  • दोपहर 12:30 बजे - पैरा बैडमिंटन: महिला सिंगल्स एसयू5 ग्रुप बी में थुलासिमथी मुरुगेसन का मुकाबला हांगकांग की वोंग लाई मिंग से होगा।
  • दोपहर 12:45 बजे - पैरा बैडमिंटन: महिला सिंगल्स एसयू5 ग्रुप ए में मनीषा रामदास इंडोनेशिया की वारिनिंग राहायु से भिड़ेंगी।
  • दोपहर 12:45 बजे - पैरा बैडमिंटन: महिला सिंगल्स एसएल3 ग्रुप सी में मंदीप कौर का सामना चीन की जूशियान शियाओ से होगा।
  • दोपहर 1:00 बजे - पैरा बैडमिंटन: महिला सिंगल्स डब्ल्यूएच2 ग्रुप बी में अल्फिया जेम्स थाईलैंड की अमनुई वेटविथान से खेलेंगी।
  • दोपहर 1:00 बजे - पैरा पावरलिफ्टिंग: जसप्रीत कौर महिलाओं के 45 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में उतरेंगी। यह पदक स्पर्धा है।
  • दोपहर 1:30 बजे - पैरा बैडमिंटन: पुरुष डबल्स एसएल3-एसयू5 ग्रुप सी में नितेश कुमार और रुथिक रघुपति की जोड़ी दक्षिण कोरिया के सेउंघु ली और जियोंगसू ली से खेलेगी।
  • दोपहर 1:30 बजे - पैरा बैडमिंटन: पुरुष सिंगल्स एसयू5 ग्रुप एफ में हार्दिक मक्कर का मुकाबला सिंगापुर के ते वेई मिंग से होगा।
  • दोपहर 1:30 बजे - पैरा स्विमिंग: गोपीचंद लिंगुतला और निरंजन मुकुंदन पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल एस7 स्पर्धा के फाइनल में उतरेंगे। यह पदक स्पर्धा है।
  • दोपहर 1:38 बजे - पैरा स्विमिंग: वैष्णवी जगताप महिलाओं की 400 मीटर फ्रीस्टाइल एस8 स्पर्धा के फाइनल में चुनौती पेश करेंगी। यह पदक स्पर्धा है।
  • दोपहर 1:40 बजे - पैरा एथलेटिक्स: निषाद कुमार पुरुषों की लंबी कूद टी47 स्पर्धा के फाइनल में उतरेंगे। यह पदक स्पर्धा है।
  • दोपहर 1:45 बजे - पैरा बैडमिंटन: पुरुष सिंगल्स डब्ल्यूएच2 ग्रुप ई में मैथिली हरिस का मुकाबला इराक के मोहम्मद अल अमीर से होगा।
  • दोपहर 2:00 बजे - पैरा बैडमिंटन: पुरुष डबल्स एसयू5 ग्रुप बी में सूर्यकांत यादव और नवीन शिवकुमार की जोड़ी बांग्लादेश के मोहम्मद अली इमाम और जॉयतु धर से खेलेगी।
  • दोपहर 2:10 बजे - पैरा एथलेटिक्स: दीप्ति जीवनजी महिलाओं की 400 मीटर टी20 स्पर्धा के पहले दौर की हीट में हिस्सा लेंगी।
  • दोपहर 2:15 बजे - पैरा बैडमिंटन: महिला सिंगल्स एसएल3 ग्रुप सी में नीरज का सामना मलेशिया की सिति मात लावानी से होगा।
  • दोपहर 2:30 बजे - पैरा बैडमिंटन: मिक्स्ड डबल्स डब्ल्यूएच1-डब्ल्यूएच2 ग्रुप बी में हुबैदा अबू और पल्लवी कालुवेहल्ली की जोड़ी चीन की क्यू जिमो और लियू युतोंग से खेलेगी।
  • दोपहर 2:30 बजे - पैरा पावरलिफ्टिंग: मनीष कुमार और परमजीत कुमार पुरुषों के 59 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में हिस्सा लेंगे। यह पदक स्पर्धा है।
  • दोपहर 2:47 बजे - पैरा स्विमिंग: हिमांशु नंदल पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक एस11 स्पर्धा के फाइनल में उतरेंगे। यह पदक स्पर्धा है।
  • दोपहर 2:57 बजे - पैरा स्विमिंग: रवि बुडिगिना पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 स्पर्धा के फाइनल में चुनौती पेश करेंगे। यह पदक स्पर्धा है।
  • दोपहर 3:00 बजे - पैरा बैडमिंटन: पुरुष डबल्स एसएच6 ग्रुप स्टेज में कृष्णा नागर और सिवाराजन सोलाइमलाई की जोड़ी इंडोनेशिया के दिमास त्रि आजी और सुब्हान से खेलेगी।
  • दोपहर 3:07 बजे - पैरा एथलेटिक्स: रवन्नी वलसानैनी महिलाओं की 200 मीटर टी11 स्पर्धा के पहले दौर की हीट में उतरेंगी।
  • दोपहर 3:35 बजे - पैरा एथलेटिक्स: अजीत सिंह यादव और रिंकू हुड्डा पुरुषों की भाला फेंक एफ46 स्पर्धा के फाइनल में हिस्सा लेंगे। यह पदक स्पर्धा है।
  • दोपहर 3:55 बजे - पैरा एथलेटिक्स: राधा वेंकटेश और सौम्या महिलाओं की 1500 मीटर टी12/टी13 स्पर्धा के फाइनल में उतरेंगी। यह पदक स्पर्धा है।
  • शाम 4:03 बजे - पैरा एथलेटिक्स: रक्षित राजू और रवन्नी वलसानैनी महिलाओं की 1500 मीटर टी11 स्पर्धा के फाइनल में चुनौती पेश करेंगी। यह पदक स्पर्धा है।
  • शाम 4:30 बजे - पैरा एथलेटिक्स: प्रवीण देसाई पुरुषों की 200 मीटर टी64 स्पर्धा के फाइनल में उतरेंगे। यह पदक स्पर्धा है।
  • शाम 4:37 बजे - पैरा एथलेटिक्स: अंजनाबेन बुम्बाडिया और जयंती बेहरा महिलाओं की 200 मीटर टी47 स्पर्धा के पहले दौर की हीट में हिस्सा लेंगी।
  • शाम 4:46 बजे - पैरा स्विमिंग: कपिल कुमार और अजय भोसले पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल एस10 स्पर्धा के फाइनल में उतरेंगे। यह पदक स्पर्धा है।

जिन मुकाबलों का समय अभी तय नहीं
  • पैरा बैडमिंटन: पल्लवी कालुवेहल्ली और अल्फिया जेम्स की जोड़ी महिला डबल्स डब्ल्यूएच1-डब्ल्यूएच2 ग्रुप बी में थाईलैंड की अमनुई वेटविथान और ओनानोंग फ्राइकेओ से खेलेगी।
  • पैरा बैडमिंटन: मंदीप कौर और शांथिया विश्वनाथन की जोड़ी महिला डबल्स एसएल3-एसयू5 ग्रुप बी में हॉन्गकॉन्ग की वोंग लाई मिंग और झांग त्स्ज ह्यून से भिड़ेगी।
  • पैरा बैडमिंटन: थुलासिमथी मुरुगेसन और मानसी जोशी की जोड़ी महिला डबल्स एसएल3-एसयू5 ग्रुप ए में चीन की यांग क्विशिया और शियाओ जूशियान से खेलेगी।
  • पैरा जूडो: पुरुषों के जे1-70 किलोग्राम क्वार्टर फाइनल में कपिल परमार का सामना प्रतिद्वंद्वी तय होने के बाद होगा।
  • पैरा जूडो: महिलाओं के जे2-52 किलोग्राम सेमीफाइनल में कोकिला कौशिकलेट उतरेंगी। प्रतिद्वंद्वी का नाम अभी तय नहीं है।
  • पैरा टेबल टेनिस: पुरुष सिंगल्स क्लास 3 क्वार्टर फाइनल में शुभम वाधवा का सामना चीन के फेंग पैनफेंग से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed