फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games: Trio of shooters played together for the first time and made a record, Tomar also got individual

Asian Games: पहली बार साथ खेली निशानेबाजों की तिकड़ी और बना डाला कीर्तिमान, तोमर को व्यक्तिगत भी कांस्य मिला

Mon, 25 Sep 2023 10:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 25 Sep 2023 10:15 PM IST
सार

व्यक्तिगत स्पर्धा में रुद्रांक्ष ने क्वालिफाइंग दौर में 632.5 का स्कोर किया और तीसरे स्थान पर रहे। ऐश्वर्य ने 631.6 का स्कोर किया और पांचवें स्थान पर रहे, जबकि दिव्यांश 629.6 के स्कोर के साथ आठवें स्थान पर रहे।

विज्ञापन
Asian Games: Trio of shooters played together for the first time and made a record, Tomar also got individual
Asian Games 2023, Trio of shooters, played together, for the first time, made a record, Tomar, also - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय एयरराइफल निशानेबाजों ने एशियाई खेलों में अपने शानदार प्रदर्शन के क्रम को जारी रखा है। पहली बार टीम के रूप में साथ खेल रहे ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रांक्ष बालासाहिब पाटिल और दिव्यांश पंवार की तिकड़ी ने विश्व कीर्तिमान के साथ सोमवार को एशियाई खेलों में देश को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। तीनों ने 1893.7 का स्कोर कर चीन के ही विश्व रिकॉर्ड को तोड़ा। कोरिया (1890.1) को रजत और चीन (1888.2) को कांस्य मिला।
विज्ञापन


यही नहीं मध्य प्रदेश के खारगौन जिले के रहने वाले ऐश्वर्य ने व्यक्तिगत स्पर्धा में 228.7 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता। यहां रुद्रांक्ष चौथे स्थान पर रहे। 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में भी विजयवीर सिद्धू, अनीश भानवाला और आदर्श सिंह की तिकड़ी ने 1718 के स्कोर के साथ कांस्य जीता। विजयवीर व्यक्तिगत स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


रुद्रांक्ष ने क्वालिफाइंग दौर में 632.5 का स्कोर किया और तीसरे स्थान पर रहे। ऐश्वर्य ने 631.6 का स्कोर किया और पांचवें स्थान पर रहे, जबकि दिव्यांश 629.6 के स्कोर के साथ आठवें स्थान पर रहे। अगर यह विश्व चैंपियनशिप या विश्वकप होता तो दिव्यांश भी व्यक्तिगत स्पर्धा का फाइनल खेल रहे होते, लेकिन एशियाड नियमों के मुताबिक दो शूटरों को ही फाइनल खेलना था। ऐसे में दिव्यांश की जगह नौवें स्थान पर रहने वाले कजाखस्तान के इस्लाम सातपायेव को फाइनल में जगह मिली। चीन के शेंग ली हाओ 634.5 के साथ शीर्ष पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यक्तिगत मुकाबले में कांस्य पदक की कांटे की लड़ाई में ऐश्वर्य से पिछडऩे वाले रुद्रांक्ष ने कहा कि हम नहीं जानते थे कि हमने स्वर्ण जीत लिया है, लेकिन हमें बताया गया कि हमनें विश्व रिकॉर्ड बनाया है तब पता लगा हम ही स्वर्ण भी जीते हैं। ऐश्वर्य प्रताप व्यक्तिगत मुकाबले में एक समय रजत के दावेदार थे, लेकिन 9.8 के उनके उनके शॉट ने उन्हें तीसरे स्थान पर खिसका दिया।

कांस्य पदक की लड़ाई में रुद्रांक्ष और ऐश्वर्य 208.7 के साथ बराबरी पर थे। यहां ऐश्वर्य ने 10.8 का निशाना लगा तीसरा स्थान पक्का कर लिया और 10.5 का निशाना लगाने वाले रुद्रांक्ष चौथे स्थान पर रह गए। चीन के शेंग ली हाओ ने 253.3 के विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण और कोरिया के पार्क हाजुन ने रजत जीता।

ऐश्वर्य ने कहा कि वह रुद्रांक्ष के साथ कांस्य पदक के शूटऑफ के दौरान काफी दबाव में थे। फिर भी उन्होंने 10.8 का स्कोर किया। तोमर इसके बाद मिश्रित टीम स्पर्धा और 50 मीटर थ्री पोजीशन में भी खेलेंगे। उनका कहना है कि दो इवेंट में खेलने का यह फायदा होता है कि अगर आप एक में खराब कर गए तो दूसरे में अच्छे करने का विकल्प रहता है, लेकिन दोनों में अच्छा हो जाए तो इससे बेहतर और कुछ नहीं है।

जनवरी में 10 मीटर की गंभीरता से शुरू की तैयारी
नई दिल्ली। ऐश्वर्य प्रताप का मुख्य इवेंट 50 मीटर थ्री पोजीशन है। वह टोक्यो ओलंपिक में भी इसी इवेंट में खेले थे। उनकी और भारतीय टीम की कोच सुमा शिरूर बताती हैं कि ऐश्वर्य का हमेश 50 मीटर थ्री पोजीशन मुख्य इवेंट रहा है, लेकिन उन्होंने 10 मीटर का अभ्यास उसे बंद नहीं कराया। यह वर्ष विश्व चैंपियनशिप और एशियाड का था, जिसके चलते उन्होंने रणनीति के तहत जनवरी में ऐश्वर्य को 10 मीटर की तैयारियां शुरू कराईं। उसने इतने कम समय में ही दोनों ही इवेंट में अच्छा किया। 10 मीटर में अभ्यास का फायदा 50 मीटर में भी मिलता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने निशानेबाजों को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निशानेबाजों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने एक्स (ट्विटर के नाम से प्रसिद्ध) पर दो पोस्ट किए। पीएम मोदी ने एक में लिखा, ''10 मीटर एयर राइफल पुरुष टीम के हमारे शानदार निशानेबाजों - रुद्राक्ष पाटिल, दिव्यांश पंवार और ऐश्वर्या प्रताप तोमर - ने विश्व रिकॉर्ड स्थापित करके और एशियाई खेलों में प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। कौशल और दृढ़ संकल्प के शानदार प्रदर्शन के लिए हमारे चैंपियनों को सलाम।''

वहीं, दूसरे पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, ''एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने के लिए प्रतिभाशाली अनीश भानवाला, विजयवीर सिद्धू और आदर्श सिंह के साथ हमारी 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल पुरुष टीम को हार्दिक बधाई। यह एक शानदार उपलब्धि है, उनके कौशल और समर्पण का प्रमाण है।''




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed