फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games: Sports Minister Anurag Thakur released the official dress and Jersey for Asiad, Khelo India boost

Asian Games: एशियाड के उद्घाटन समारोह में साड़ी की फिर वापसी, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ऑफिशियल ड्रेस जारी की

Wed, 06 Sep 2023 09:28 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 06 Sep 2023 09:28 AM IST
सार

एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में भारतीय पुरुष खिलाड़ी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी की ओर से तैयार किए गए पैजामा, कुर्ता और बंधेज जैकेट में नजर आएंगे तो महिलाओं पारंपरिक साड़ी में होंगी।

विज्ञापन
Asian Games: Sports Minister Anurag Thakur released the official dress and Jersey for Asiad, Khelo India boost
एशियन गेम्स के लिए खेल मंत्री ने आधिकारिक पोशाक जारी की - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में एक बार फिर भारतीय नारियों की पारंपरिक पोशाक साड़ी नजर आएगी। 2016 के रियो ओलंपिक में साड़ी को भारतीय दल की पोशाक से बाहर कर दिया गया था, लेकिन पीटी उषा की अध्यक्षता वाले भारतीय ओलंपिक संघ ने महिलाओं के लिए साड़ी और पुरुषों के कुर्ता और बंधेज जैकेट को एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह की पोशाक बनाने का फैसला लिया। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार की रात हांगझोऊ में 23 सितंबर से होने वाले एशियाई खेलों की आधिकारिक पोशाक जारी की।
विज्ञापन

खाकी रंग की होगी साड़ी और कुर्ता
एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में भारतीय पुरुष खिलाड़ी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी की ओर से तैयार किए गए पैजामा, कुर्ता और बंधेज जैकेट में नजर आएंगे तो महिलाओं पारंपरिक साड़ी में होंगी। साड़ी और कुर्ते का रंग खाकी होगा। रियो ओलंपिक से पहले आईओए ने साड़ी और पगड़ी को इस वजह से बाहर कर दिया था कि क्यों कि खिलाडिय़ों का कहना था कि इनका उपयोग बाद में नहीं हो पाता है। साथ ही उद्घाटन समारोह के दौरान साड़ी बांधने में काफी दिक्कत आती है।

We will return with best medal count from Asian Games: Anurag Thakur | More  sports News - Times of India
 
विज्ञापन
विज्ञापन

खेलो इंडिया के लिए मंजूर हुए 675 करोड़
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने आधिकारिक पोशाक जारी करने के बाद कहा कि जैसा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि दबाव नहीं लेना है, बस अपना सर्वश्रेष्ठ करना है, पदक खुद आएंगे। यही खिलाडिय़ों को एशियाड में करना है। खेल मंत्री ने इस मौके पर घोषणा की कि खेलो इंडिया के लिए अब 3170 करोड़ रुपये मंजूर किए गए थे, लेकिन मंगलवार को सरकार ने 675 करोड़ रुपये की राशि इस स्कीम के लिए और मंजूर कर दी। इस राशि से खेलो इंडिया यूथ, यूनिवर्सिटी, विंटर गेम्स होंगे। इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। यही नहीं इस साल तक 1000 खेलो इंडिया सेंटर तैयार कर लिए जाएंगे, लेकिन मंत्रालय ने देश में 250 और खेलो इंडिया सेंटर स्थापित करने का फैसला लिया है। अब 1250 खेलो इंडिया सेंटर स्थापित किए जाएंगे।

Asian Games: India's official kit for Asian Games 2023 unveiled
विज्ञापन

श्रीजेश, सविता बोले स्वर्ण जीतने की करेंगे कोशिश
भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता और पीआर श्रीजेश आधिकारिक पोशाक पहनकर आए। दोनों खिलाडिय़ों ने कहा कि एशियाड में सीधे ओलंपिक का क्वालिफिकेशन है। उनकी कोशिश रहेगी कि वे देश के लिए स्वर्ण जीतें और पेरिस ओलंपिक का टिकट हासिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed