{"_id":"6ab786a0226e8f154603f948","slug":"asian-games-men-s-kabaddi-final-match-live-score-india-vs-iran-match-scoreboard-result-medal-tally-update-2026-09-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुरुष कबड्डी फाइनल: ईरान ने हासिल की मामूली बढ़त, पहले हाफ में पिछड़ा भारत; स्वर्ण पदक दांव पर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
पुरुष कबड्डी फाइनल: ईरान ने हासिल की मामूली बढ़त, पहले हाफ में पिछड़ा भारत; स्वर्ण पदक दांव पर
Sat, 26 Sep 2026 02:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:56 PM IST
सार
भारत और ईरान की पुरुष कबड्डी टीमों के बीच एशियन गेम्स का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। भारत इन खेलों में अफने स्वर्ण पदक का बचाव करने से एक कदम दूर है।
विज्ञापन
भारतीय पुरुष कबड्डी टीम
- फोटो : SAI Media
विस्तार
भारतीय पुरुष कबड्डी टीम का एशियन गेम्स के फाइनल में ईरान से सामना हो रहा है। गत चैंपियन भारतीय टीम का पूरे टूर्नामेंट में प्रदर्शन शानदार रहा है और अब वह स्वर्ण जीतने से एक कदम दूर है। भारत ने महिला कबड्डी में स्वर्ण जीता है और अब पुरुषों से भी ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद है। दोनों टीमों के बीच शुरुआत में बराबरी का मुकाबला चल रहा है। पहले हाफ में ईरान ने बाजी मारी और मामूली बढ़त हासिल की। अब दूसरे हाफ का खेल जारी है।
पहले हाफ में करीबी रहा मुकाबला
भारत और ईरान के बीच पहले हाफ में मुकाबला करीबी रहा। ईरान ने शुरुआत में आक्रमकता दिखाई, लेकिन भारत ने भी वापसी की। भारत हालांकि, लय को बरकरार नहीं रखा और ईरान के खिलाड़ियों ने दबाव बनाया। इस दौरान भारत ने सुपर टैकल से अंक बटोरे और ईरान पर बढ़त हासिल की। भारत इस बढ़त को ज्यादा देर बरकरार नहीं रख सका क्योंकि ईरान ने भारत को ऑलआउट किया और चार अंक बटोरे। इस तरह ईरान को 14-13 की बढ़त मिली। ऑलआउट के बाद भारत ने वापसी करने की कोशिश की, लेकिन पहला हाफ खत्म होने तक ईरान 18-17 की मामूली बढ़त लेने में सफल रहा।