फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games: Indian Women team captain calls for inclusion of Kabaddi in Commonwealth Games and Olympics

एशियाड: 'राष्ट्रमंडल खेल और ओलंपिक में कबड्डी शामिल हो', स्वर्ण जीतने के बाद महिला टीम की कप्तान ने उठाई मांग

Sat, 26 Sep 2026 01:16 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 26 Sep 2026 01:16 PM IST
सार

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद टीम की कप्तान पुष्पा राणा ने कबड्डी को कॉमनवेल्थ गेम्स और ओलंपिक में शामिल करने की मांग की।

विज्ञापन
Asian Games: Indian Women team captain calls for inclusion of Kabaddi in Commonwealth Games and Olympics
भारतीय महिला कबड्डी टीम - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान पुष्पा राणा ने एशियन गेम्स 2026 में भारत का रिकॉर्ड चौथा स्वर्ण पदक जीतने के बाद इस खेल को कॉमनवेल्थ गेम्स और ओलंपिक में शामिल करने की मांग की है।  भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में ईरान को 37-34 से हराकर एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीता। भारत ने इस तरह खिताब पर अपना कब्जा बरकरार रखा। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने चीन के हांग्झू में 2023 में हुए एशियन गेम्स में भी गोल्ड जीता था।
विज्ञापन


स्वर्णिम सफलता के बाद पुष्पा राणा ने कहा, ईरान बहुत अच्छी टीम है। उन्होंने हमारे खिलाफ कुछ मजबूत मैच खेले हैं। चीनी ताइपे भी बहुत अच्छा कर रहा है। सभी देशों में पहले से ही सुधार हो रहा है। हम चाहते हैं कि कबड्डी सभी देशों में बहुत अच्छी तरह से आगे बढ़े, ताकि भविष्य में कबड्डी कॉमनवेल्थ गेम्स और ओलंपिक में आ सके।
विज्ञापन

महिला प्रो कबड्डी लीग शुरू करने पर जोर
पुष्णा ने एक पूरी महिला प्रो कबड्डी लीग शुरू करने की जरूरत पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, हम बच्चों के लिए प्रो कबड्डी जैसा एक अच्छा प्लेटफॉर्म चाहते हैं और महिलाओं को भी वही प्लेटफॉर्म मिलना चाहिए, जो लड़कों को प्रो कबड्डी के लिए मिला है। कबड्डी को कॉमनवेल्थ गेम्स और ओलंपिक में जोड़ा जाना चाहिए। यह हमारी मांग है।
विज्ञापन

देश को समर्पित किया गोल्ड 
गोल्ड मेडल पर पुष्पा ने कहा, यह शुरू से ही हमारे दिमाग में था। हमने सभी मैच एक ही माइंडसेट के साथ खेले। हम हर मैच जीतना चाहते थे, भले ही विरोधी टीम मजबूत हो। हर खिलाड़ी जानता था कि मैच को अपने पक्ष में कैसे लाना है। गोल्ड जीतने का दबाव था, लेकिन हमने इसके लिए कड़ी मेहनत और अभ्यास किया था। सिल्वर कम होता है। कबड्डी में हमने ज्यादातर गोल्ड जीते हैं, तो उस चीज का दबाव हमेशा रहता है। सभी भारतीयों को उम्मीद थी कि हम गोल्ड लाएंगे। हम अपने अभ्यास को सही तरीके से लागू कर पाए, जिसके लिए हमने कड़ी मेहनत की थी। हमारे कोच, फेडरेशन और सरकार ने हमारा अच्छा साथ दिया। मैं स्वर्ण पदक पूरे देश को समर्पित करती हूं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed