{"_id":"6ab75933c135fc3a8e07b76b","slug":"asian-games-indian-squash-matches-results-medals-joshna-chinappa-velavan-senthilkumar-anahat-singh-abhay-singh-2026-09-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्क्वाश: अनाहत सिंह महिला एकल के फाइनल में पहुंचीं, जोशना-सेंथिलकुमार को कांस्य से करना पड़ा संतोष","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
स्क्वाश: अनाहत सिंह महिला एकल के फाइनल में पहुंचीं, जोशना-सेंथिलकुमार को कांस्य से करना पड़ा संतोष
Sat, 26 Sep 2026 11:03 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:03 AM IST
सार
भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी एशियन गेम्स के पदक मुकाबलों में चुनौती पेश कर रहे हैं। जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार की मिश्रित युगल जोड़ी को सेमीफाइनल में हार मिली और उन्हें कांस्य से संतोष करना पड़ा। महिला एकल में अनाहत सिंह ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा और फाइनल में जगह बना ली। अब अभिय सिंह का पुरुष एकल सेमीफाइनल चल रहा है।
विज्ञापन
अनाहत, जोशना और सेंथिलकुमार
- फोटो : World Squash/PTI
विस्तार
भारत की स्टार स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत सिंह महिला एकल वर्ग के फाइनल में पहुंच गई हैं। अनाहत अब स्वर्ण पदक लाने से एक कदम दूर हैं। वहीं, भारत की जोशना चिनप्पा और वेलवन सेंथिलकुमार को एशियन गेम्स में शनिवार को स्क्वाश प्रतियोगिता के मिश्रित युगल सेमीफाइनल में हॉन्गकॉन्ग के तांग मिंग हांग और ली का यी से हारने के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। पुरुष एकल में अभय सिंह सेमीफाइनल में चुनौती पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
किस तरह फाइनल से चूकी जोशना-सेंथिलकुमार की जोड़ी
जोशना और सेंथिलकुमार की जोड़ी नागोया किंजो फुटो एरिना में खेले गए तीन गेम के रोमांचक मुकाबले में (1-2) 10-11, 11-2, 10-11 से हार गई। भारतीय जोड़ी ने पहले गेम में ली का यी और तांग मिंग हांग के सामने कड़ी चुनौती पेश की, लेकिन उन्हें मामूली अंतर से हार झेलनी पड़ी। इसके बाद जोशना और सेंथिलकुमार ने शानदार वापसी करते हुए दूसरा गेम जीत लिया। तीसरे गेम में भी कड़ी टक्कर देखने को मिली लेकिन आखिर में हॉन्गकॉन्ग के खिलाड़ियों ने अपना संयम बनाए रखा और विजेता बनकर फाइनल में प्रवेश किया। भारतीय जोड़ी ने शुक्रवार को फिलीपींस के डेविड पेलिनो और जेमिका अरिबाडो पर जीत हासिल करके सेमीफाइनल में पहुंचकर अपने नाम पर पदक पक्का कर दिया था। 40 वर्षीय जोशना का यह एशियाई खेलों में छठा पदक है। इससे पहले वह एशियाई खेलों में दो रजत और तीन कांस्य पदक जीत चुकी थीं।

स्वर्ण से एक कदम दूर अनाहत
18 साल की अनाहत सिंह ने जापान की विश्व नंबर-6 सातोमी वातानाबे को हराकर महिला एकल के फाइनल में जगह बना ली है। इसके साथ ही भारत का कम से कम रजत पदक पक्का हो गया है। हालांकि, अनाहत अब स्वर्ण पर कब्जा करना चाहेंगी। अनाहत ने शुरुआती दो गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी की। उन्होंने तीसरा गेम 12-10 से जीतकर मुकाबले में वापसी की और चौथे गेम में भी अपना दबदबा बनाए रखा। चौथा सेट अनाहत ने 11-6 और पांचवां और निर्णायक सेट 11-3 से अपने नाम किया और मैच 3-2 के अंतर से अपने नाम किया और फाइनल में जगह बनाई। अब फाइनल में उनका सामना चान सिन युक और शिवसंगरी सुब्रमण्यम के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता से होगा। सुब्रमण्यम विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर हैं। फाइनल में पहुंचकर अनाहत ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वह अब एशियन गेम्स में महिला एकल के स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला करेंगी।