{"_id":"6ab8f7748ccc3897e10d772f","slug":"asian-games-indian-contingent-performace-in-fencing-weightlifting-sepaktakraw-and-kurash-highlights-2026-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एशियन गेम्स: तलवारबाजी में खत्म हुआ भारत का अभियान, सेपकटकरा में भी मिली हार; कुराश में निराशाजनक प्रदर्शन","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
एशियन गेम्स: तलवारबाजी में खत्म हुआ भारत का अभियान, सेपकटकरा में भी मिली हार; कुराश में निराशाजनक प्रदर्शन
Sun, 27 Sep 2026 04:31 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 27 Sep 2026 04:31 PM IST
सार
भारतीय दल का एशियन गेम्स में पदक जीतने का सिलसिला जारी है, लेकिन कुछ स्पर्धाएं ऐसी भी हैं जिसमें भारत को निराशा हाथ मिली है। आइए जानते हैं भारत का भारोत्तोलन, तलवारबाजी, कुराश और सेपकटरा में में भारत का प्रदर्शन कैसा रहा है...
विज्ञापन
एशियन गेम्स
- फोटो : SAI Media
विस्तार
एशियन गेम्स की तलवारबाजी स्पर्धा में भारत का अभियान रविवार को महिला साबरे टीम की उजबेकिस्तान के हाथों क्वार्टर फाइनल में हार के साथ समाप्त हो गया। सी ए भवानी देवी, श्रेया गुप्ता और जेफरलिन सिमला को उजबेक टीम ने 45-35 से हराया। भारत ने इससे पहले अंतिम 16 में इंडोनेशिया को 45-23 से हराया था, लेकिन उजबेकिस्तान की मजबूत टीम के खिलाफ लय कायम नहीं रख सके। तलवारबाजी में भारत का कोई भी खिलाड़ी पदक दौर तक नहीं पहुंच सका।
विज्ञापन
कुराश में चारों भारतीय हारे
भारतीय कुराश खिलाड़ियों का एशियाई खेलों में रविवार को निराशाजनक प्रदर्शन रहा जब चारों खिलाड़ी अपने अपने मुकाबले हार गए। पहले दौर में बाय के बाद खेल रहे विशाल 90 प्लस क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड के कुनातिप यी आन से 0-5 से हार गए। यश कुमार चौहान को ताजिकिस्तान के शकरमामाद मिरमामदोव ने पुरुषों के 90 प्लस किलो प्री क्वार्टर फाइनल में हराया। महिला वर्ग में संगीता 57 किलो वर्ग के अंतिम 32 में फिलीपींस की चार्मी कीलिनो से 0-10 से हार गई। इसी वर्ग में भारती को ईरान की ताहेरेह अजारपीवांस ने अंतिम 16 में 3-0 से हराया।

महिला युगल में दो बार हारी महिला सेपकटकरा टीम
भारत को एशियाई खेलों की सेपकटेकरा स्पर्धा में महिला युगल ग्रुप बी में दो पराजय का सामना करना पड़ा। प्रीति लोंगोलजाम, मेनेनु सुकरू और लेइरेंतोंबी देवी इलांगबाम की भारतीय टीम को दक्षिण कोरिया ने पहले मैच में 2-0 (15-8, 15-3) से हराया। इसके बाद फिलीपींस ने दूसरे मैच में 2-0 (15-12, 15-6) से शिकस्त दी। भारत का सामना आखिरी ग्रुप मैच में सोमवार को जापान से होगा। भारतीय पुरुष टीम भी रेगु स्पर्धा के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी थी।

भारोत्तोलन में मिली निराशा
हरजिंदर कौर एशियाई खेलों की भारोत्तोलन स्पर्धा में महिलाओं के 69 किलो वर्ग में निराशाजनक नौवे स्थान पर रही। दो बार की राष्ट्रमंडल खेल पदक विजेता कौर ने स्नैच में 94 और क्लीन एंड जर्क में 110 समेत कुल 204 किलो वजन उठाया। पंजाब की 29 वर्ष की यह खिलाड़ी स्नैच में तीन में से दो प्रयासों में विफल रही। उन्होंने क्लीन एंड जर्क में एक ही प्रयास किया। स्वर्ण पदक उत्तर कोरिया की सोंग कुक हियांग ने जीता जिन्होंने कौर से 69 किलो वजन अधिक उठाया था। दो बार की विश्व चैंपियन सोंग ने 273 किलो वजन उठान स्नैच, क्लीन एंड जर्क और कुल में विश्व रिकॉर्ड बनाया। चीनी ताइपे की वेन हुइ चेन ने रजत और बहरीन की इंगरीद ग्रूसो ने कांस्य पदक जीता। भारोत्तोलन में भारत को एकमात्र पदक महिलाओं के 49 किलोवर्ग में मीराबाई चानू ने दिलाया जिन्हें रजत पदक मिला।