फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games: Indian Boxers Semi final bout matches medal updates Parveen Hooda, Ankush and Narender

मुक्केबाजी: दो भारतीय एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंचे, परवीन-अंकुश स्वर्ण से एक कदम दूर; नरेंदर को मिला कांसा

Tue, 29 Sep 2026 11:47 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 29 Sep 2026 11:47 AM IST
सार

भारतीय मुक्केबाजों का दमदार प्रदर्शन एशियन गेम्स में मंगलवार को भी जारी रहा। परवीन, अंकुश ने अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बना ली है। अब ये स्वर्ण पदक हासिल करने से एक कदम दूर हैं। वहीं, नरेंदर को सेमीफाइनल में हार मिली और उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। 

विज्ञापन
Asian Games: Indian Boxers Semi final bout matches medal updates Parveen Hooda, Ankush and Narender
मुक्केबाजी - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय मुक्केबाजों का एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रहा। दो भारतीय मुक्केबाज अपने-अपने वर्ग के फाइनल में जगह बना चुके हैं। परवीन हुड्डा और अंकुश पंघाल ने स्वर्ण पदक मुकाबले में जगह बना ली है। वहीं, नरेंदर को सेमीफाइनल में हार के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। मुक्केबाजी में भारत को अधिक से अधिक पदक जीतने की उम्मीद है। आइए जानते हैं बॉक्सिंग में भारत का प्रदर्शन कैसा रहा है...
विज्ञापन

परवीन ने चीन की मुक्केबाज को किया पस्त
भारत की परवीन हुड्डा ने एशियाई खेलों की महिला 65 किग्रा मुक्केबाजी स्पर्धा के सेमीफाइनल में चीन की ली शु को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक के मुकाबले में जगह बना ली। पिछले एशियाई खेलों में जीता उनका कांस्य पदक अंतरराष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (आईटीए) द्वारा 22 महीने के निलंबन के बाद छीन लिया गया था। परवीन पर यह कार्रवाई अपने ठिकाने की जानकारी (व्हेयरअबाउट्स) से जुड़ी विफलता के कारण हुई थी। अब उन्होंने हांगझोउ में अपने प्रदर्शन से आगे निकलते हुए एशियाई खेलों में पदक पक्का कर लिया है। उनकी नजर हालांकि, स्वर्ण पदक पर टिकी होंगी। परवीन तीसरी भारतीय महिला मुक्केबाज बन गई हैं जिन्होंने एशियन गेम्स के फाइनल में जगह बनाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकुश ने विश्व चैंपियन को दी मात
अंकुश पंघाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियन गेम्स के पुरुष 80 किग्रा वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने सेमीफाइनल में उज्बेकिस्तान के फज्लिद्दीन एर्किनबोएव को 4-1 से हराया। एशियन गेम्स में डेब्यू कर रहे अंकुश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। एर्किनबोएव ने पहला राउंड 4-1 से अपने नाम किया। 75 किग्रा वर्ग के मौजूदा विश्व चैंपियन उज्बेक मुक्केबाज ने शुरुआत में मुकाबले पर पकड़ बना ली थी। लेकिन अंकुश ने शानदार वापसी की। दूसरे राउंड में उन्होंने रफ्तार बढ़ाई और लगातार सटीक पंच लगाते हुए 3-2 से बढ़त हासिल कर ली। 

इसके बाद उन्होंने अपनी मूवमेंट और कॉम्बिनेशन का अच्छा इस्तेमाल करते हुए मुकाबला अपने पक्ष में किया। फैसला स्प्लिट डिसीजन से हुआ, जिसमें पांच में से चार जजों ने अंकुश के पक्ष में फैसला दिया। इस जीत के साथ अंकुश ने स्वर्ण पदक मुकाबले का टिकट पक्का कर लिया। अंकुश एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय मुक्केबाज बन गए हैं। इससे पहले महिला बॉक्सिंग में 65 किग्रा भारवर्ग में परवीन ने भी फाइनल में जगह बनाई थी। अंकुश पिछले आठ साल में एशियन गेम्स के फाइनल में जगह बनाने वाले पहले भारतीय पुरुष मुक्केबाज हैं। 
विज्ञापन

नरेंदर सेमीफाइनल में हारे, दिलाया कांस्य
भारत के एक अन्य मुक्केबाज नरेंदर को पुरुष 90+ किग्रा वर्ग में हार का सामना करना पड़ा जिससे उन्हें कांस्य पदक मिला। नरेंदर को सेमीफाइनल में कजाखस्तान के ऐबेक ओरलबाय से सर्वसम्मत फैसले में 0-5 से हार मिली। नरेंद्र को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ेगा। इस हार के बावजूद उन्होंने एशियन गेम्स में पोडियम फिनिश हासिल की है। वहीं, ओरलबाय ने फाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed