फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games: India-Pakistan in the same group in hockey, will compete on September 30

Asian Games: हॉकी में भारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में, 30 सितंबर को होगा मुकाबला

Tue, 08 Aug 2023 10:37 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 08 Aug 2023 10:37 PM IST
सार

भारत और पाकिस्तान को जापान, बांग्लादेश, सिंगापुर और उज्बेकिस्तान के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। भारत अपना पहला मैच 24 सितंबर को उज्बेकिस्तान से खेलेगा।

विज्ञापन
Asian Games: India-Pakistan in the same group in hockey, will compete on September 30
भारत और पाकिस्तान की हाकी टीमें - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और पाकिस्तान की पुरुष हॉकी टीम को चीन के हांगझोउ में होने वाले एशियाई खेलों के लिए एक ही ग्रुप में रखा गया है जहां इन दोनों टीमों का सामना 30 सितंबर को होगा।
विज्ञापन


भारत और पाकिस्तान को जापान, बांग्लादेश, सिंगापुर और उज्बेकिस्तान के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। भारत अपना पहला मैच 24 सितंबर को उज्बेकिस्तान से खेलेगा। उसके बाद सिंगापुर (26 सितंबर), जापान (28 सितंबर), पाकिस्तान (30 सितंबर) और बांग्लादेश (02 अक्तूबर) से मैच होगा।
विज्ञापन


भारतीय महिला हॉकी टीम को भी ग्रुप ए में रखा गया है जहां उसका सामना हांगकांग, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया और मलयेशिया से होगा। भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत 27 सितंबर को सिंगापुर के खिलाफ करेगी। पुरुष वर्ग का फाइनल छह अक्तूबर को और महिला टीम का का खिताबी मुकाबला 7 अक्तूबर को खेला जाएगा। महिला टीम ने जकार्ता में रजत पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed