फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games: In Kabaddi, Indian men team won gold for 8th time and women team won for 4th time, revenge Iran

Asian Games: कबड्डी में भारतीय पुरुषों ने आठवीं और महिलाओं ने चौथी बार जीता स्वर्ण, ईरान से हिसाब बराबर किया

Sat, 07 Oct 2023 04:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 07 Oct 2023 04:37 PM IST
सार

भारतीय पुरुष टीम ने इस जीत के साथ ही ईरान और पाकिस्तान से पांच साल पहले मिली हार का भी बदला ले लिया। 2018 एशियाई खेलों में ईरान ने स्वर्ण और पाकिस्तान ने कांस्य जीता था।

विज्ञापन
Asian Games: In Kabaddi, Indian men team won gold for 8th time and women team won for 4th time, revenge Iran
भारतीय पुरुष टीम ने ईरान से बदला लिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हांगझोऊ एशियाई खेलों में भारत की पुरुष और महिला कबड्डी टीम ने इतिहास रच दिया है। दोनों ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने फाइनल में ईरान और महिला टीम ने चीनी ताइपे को हराकर स्वर्ण जीता। यह भारतीय पुरुष कबड्डी टीम का एशियाड में आठवां और महिला टीम का चौथा स्वर्ण पदक रहा। 1990 से पुरुष कबड्डी एशियाई खेलों का हिस्सा रहा है। भारतीय पुरुष टीम ने इस दौरान 1990, 1994, 1998, 2002, 2006, 2010, 2014 और अब 2023 एशियाड में स्वर्ण जीता है। वहीं, महिला कबड्डी 2010 से एशियाई खेलों का हिस्सा रहा है। इस दौरान भारतीय महिला टीम ने 2010, 2014 और अब 2023 में स्वर्ण जीता है।
विज्ञापन

भारत ने ईरान से लिया बदला

भारतीय पुरुष टीम ने इस जीत के साथ ही ईरान और पाकिस्तान से पांच साल पहले मिली हार का भी बदला ले लिया। 2018 एशियाई खेलों में ईरान ने स्वर्ण और पाकिस्तान ने कांस्य जीता था। ईरान ने सेमीफाइनल में भारत को शिकस्त दी थी। वहीं, पाकिस्तान ने तीसरे स्थान के लिए मैच में भारत को हराया था। अब पांच साल बाद 2023 में भारत ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 61-14 से हराया। फिर फाइनल में ईरान को 33-29 से हराया और बदला पूरा किया। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने फाइनल में चीनी ताइपे को 26-25 से हराया और स्वर्ण पर कब्जा जमाया।

Asian Games 2023 Day 14 Live भारत ने आज जीते कुल 6 गोल्ड दीपक पूनिया को  सिल्वर से करना पड़ा संतोष - Asian Games 2023 Day 14 Live updates indai vs  afghanistan
विज्ञापन
विज्ञापन

एशियन गेम्स 2023 में भारतीय पुरुष टीम का सफर
भारतीय पुरुष टीम ने बांग्लादेश पर 55-18 से जीत दर्ज कर अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ग्रुप राउंड के अपने दूसरे मैच में थाईलैंड को 63-26 से हराया था। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में भारत ने चीनी ताइपे को 50-27 से शिकस्त दी। फिर सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 47 अंकों के अंतर से और ईरान को चार अंकों के अंतर से हराकर सोना अपने नाम किया।
विज्ञापन

एशियन गेम्स 2023 में भारतीय महिला टीम का सफर
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने अपने अभियान की शुरुआत चीनी ताइपे के खिलाफ 34-34 के ड्रॉ से की थी। इसके बाद ग्रुप राउंड के अपने दूसरे मैच में दक्षिण कोरिया को 56-23 से हराया था। तीसरे और अपने आखिरी ग्रुप राउंड मैच में भारतीय महिला टीम ने थाईलैंड को 54-22 से हराया। इसके बाद सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने नेपाल को 61-17 यानी 44 अंकों के अंतर से शिकस्त दी। वहीं, फाइनल में भारतीय महिला टीम ने चीनी ताइपे पर एक अंत से जीत हासिल कर स्वर्ण पर कब्जा जमाया। जीत के बाद भारतीय खिलाड़ी भावुक भी हो गईं।

Asian Games: Indian women's kabaddi dominance continues, secure spot in  final | Asian Games 2023 News - Times of Indiaभारतीय महिला कबड्डी टीम

विवादों से भरा रहा भारत-ईरान फाइनल मुकाबला
कबड्डी में पुरुष टीम के फाइनल में भारत और ईरान के बीच जमकर विवाद हुआ। हालांकि, खिलाड़ी आपस में नहीं भिड़े। मैच रेफरी और दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच जमकर बहस हुई। कभी भारत के खिलाड़ी धरने पर बैठे तो कभी ईरान के खिलाड़ियों ने मैट पर बैठकर अपना विरोध जताया। मैच अधिकारी बार-बार अपना फैसला पलटते रहे।

जिस टीम ने ज्यादा दबाव बनाया फैसला उसी के पक्ष में हो गया। 40 मिनट में खत्म हो जाने वाला कबड्डी का मैच विवाद की वजह से लगभग एक घंटे कर रुका रहा। अंत में फैसला भारत के पक्ष में हुआ। कबड्डी टीम से पहले एथलेटिक्स में नीरज चोपड़ा-किशोर जेना और ज्योति याराजी के भी मुकाबले विवादों में रह चुके हैं। कबड्डी विवाद के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed