Asian Games: कबड्डी फाइनल में हंगामा, पहले भारत फिर ईरान के खिलाड़ी धरने पर बैठे; एशियाड में पहली बार हुआ ऐसा
कबड्डी मैच के फाइनल में भारत और ईरान के बीच जमकर विवाद हुआ। दोनों टीमों का स्कोर 28-28 के स्कोर पर बराबरी में था। इसके बाद पवन शेहरावत की एक रेड को लेकर विवाद शुरू हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैसे शुरू हुआ विवाद?
इस मैच में शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर थी। पहले हाफ के बाद भारतीय टीम 17-13 से आगे थी। दूसरे हाफ में ईरान ने वापसी की और अंत तक कांटे की टक्कर जारी थी। जब मैच में सिर्फ दो मिनट का खेल बचा था और स्कोर 28-28 की बराबरी पर था, तब रेफरी के एक फैसले को लेकर विवाद हो गया। भारतीय कप्तान पवन शेहरावत रेड के लिए गए थे। वह किसी भी डिफेंडर को छुए बिना लॉब में चले गए और रेफरी ने उन्हें आउट करार दिया। नियमों के अनुसार यह फैसला सही था, लेकिन पवन के साथ-साथ ईरान के पांच खिलाड़ी भी लॉबी में चले गए। इस पर रेफरी ने सिर्फ एक खिलाड़ी को आउट करार दिया, जबकि भारतीय टीम की मांग थी कि लॉबी में जाने वाले सभी खिलाड़ियों को आउट करार दिया जाए।
ANOTHER 🥇 in KABADDI
It was a nail bitting thriller match in Men’s #Kabaddi event vs Iran Team..विज्ञापन विज्ञापन
India Strikes Gold by 3 points !!32-29#AsianGames23 #AsianGames #IndiaAtAsianGames #planecrash #AsianGames2023medals pic.twitter.com/NguYlSrd9O — 𝑮𝒂𝒖𝒓𝒂𝒗 𝑹𝒂𝒊 (@IacGaurav) October 7, 2023
भारतीय टीम के विरोध के बाद रेफरी ने अपना फैसला पलटा तो ईरान ने विरोध शुरू कर दिया। ऐसे में रेफरी बार-बार अपना फैसला बदलते रहे और दोनों टीमें इसका विरोध करती रहीं। मैच को निलंबित कर दिया गया अंत में फैसला भारत के पक्ष में आया।
#BREAKING
— MANISH CHOUDHARY⚡ (@Manish_Jat_) October 7, 2023
INDIA vs IRAN GOLD MEDAL MATCH is SUSPENDED at the moment. #Kabaddi #AsianGames23 pic.twitter.com/GtTm2qVmAp
क्यों हो रहा विवाद?
भारतीय टीम का कहना है कि लॉबी में जाने वाले सभी खिलाड़ी (पवन शेहरावत और अफगानिस्तान के सभी डिफेंडर) आउट हैं। वहीं, ईरान के खिलाड़ियों का कहना है कि उनकी टीम का सिर्फ एक डिफेंडर आउट है। पुराने नियमों के अनुसार लॉबी में जाने वाले सभी खिलाड़ी आउट हैं। वहीं, प्रो कबड्डी लीग के नियमों के अनुसार ईरान का सिर्फ एक डिफेंडर आउट होगा। भारतीय टीम का कहना है कि प्रो कबड्डी लीग का नियम अंतरराष्ट्रीय कबड्डी में नहीं आया है, जबकि ईरान का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय कबड्डी के नियम बदलने के बाद ही प्रो कबड्डी लीग के नियम बदले गए हैं। अंत में फैसला भारत के पक्ष में रहा।