{"_id":"652ed8a1c34c2425160d8e13","slug":"asian-games-asian-games-silver-winner-javelin-thrower-jena-from-odisha-honored-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Asian Games: एशियाई खेलों के रजत विजेता ओडिशा के भालाफेंक एथलीट जेना सम्मानित","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Asian Games: एशियाई खेलों के रजत विजेता ओडिशा के भालाफेंक एथलीट जेना सम्मानित
Wed, 18 Oct 2023 12:25 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:25 AM IST
सार
जेना ने एशियाई खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 87.54 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता और पेरिस ओलंपिक के लिए भी क्वालिफाई कर लिया। ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
किशोर कुमार जेना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा के खेल और युवा कार्यमंत्री तुषारकांति बहेड़ा ने हांगझोऊ एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाले भालाफेंक खिलाड़ी किशोर कुमार जेना को सम्मानित किया। जेना ने एशियाई खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 87.54 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता और पेरिस ओलंपिक के लिए भी क्वालिफाई कर लिया। ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीता था। बहेड़ा ने कलिंगा खेल परिसर में जेना को सम्मानित किया।
इस मौके पर हॉकी प्रवर्तन परिषद के अध्यक्ष दिलीप टिर्की, खेल निदेशक सिद्धार्थ दास, ओडिशा ओलंपिक संघ और खेल विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। बहेड़ा ने कहा , ‘ जेना के कड़े परिश्रम और लगन ने पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने पिछले कुछ साल में एक खिलाड़ी के तौर पर काफी प्रगति की है। मुझे यकीन है कि वह पेरिस ओलंपिक में ओडिशा और भारत का नाम रोशन करेंगे।’