{"_id":"6ab9fcc57fb0361cb509007d","slug":"asian-games-2026-indian-boxer-quarter-final-results-lovlina-borgohain-priya-and-kapil-pokhariya-2026-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुक्केबाजी: लवलीना बोरगोहेन, प्रिया और कपिल ने एशियन गेम्स में पक्के किए पदक, तीनों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
मुक्केबाजी: लवलीना बोरगोहेन, प्रिया और कपिल ने एशियन गेम्स में पक्के किए पदक, तीनों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई
Mon, 28 Sep 2026 02:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:48 PM IST
सार
भारतीय मुक्केबाजों ने सोमवार को एशियन गेम्स के क्वार्टर फाइनल में चुनौती पेश की। ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगेहन, प्रिया और कपिल ने सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्का कर दिया है। हालांकि, इन तीनों की नजरें स्वर्ण लाने पर होंगी।
विज्ञापन
लवलीना बोरगोहेन
- फोटो : IANS
विस्तार
एशियन गेम्स में भारतीय मुक्केबाजों का पदक पक्का करने का सिलसिला जारी है। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा) ने सोमवार को दक्षिण कोरिया की सियोंग सुयोन को क्वार्टर फाइनल में 5-0 से हराकर एशियाई खेलों की मुक्केबाजी स्पर्धा में लगातार दूसरा पदक पक्का किया। टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला खेल रहीं लवलीना ने सियोंग को एकतरफा अंदाज में 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और कम से कम कांस्य पदक सुनिश्चित किया। वहीं, प्रिया और कपिल ने भी सेमीफाइनल में जगह बनाई और पदक पक्के किए।
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना ने पिछले एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था। पिछले महीने राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीत चुकी लवलीना विश्व चैम्पियनशिप, एशियाई खेल, एशियाई चैंपियनशिप और विश्व कप में पदक अपने नाम कर चुकी हैं। लवलीना का सामना अब 70 किलो में विश्व चैंपियन कजाखस्तान की नताल्या बोगडानोवा से होगा। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में पदक नहीं जीत सके कपिल ने दक्षिण कोरिया के किम गिचाए को पुरुषों के 90 किलो क्वार्टर फाइनल में 5-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रिया ने सर्वसम्मत फैसले में दर्ज की जीत
प्रिया घंघास महिलाओं की 60 किग्रा भारवर्ग में सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में ताजिकिस्तान की मिजगोना समादोवा को सर्वसम्मति से 5-0 से हरा दिया। इसी के साथ प्रिया ने एक और पदक पक्का कर दिया है। हालांकि, इस पदक का रंग क्या होगा, यह तो बाद में पता चलेगा। प्रिया ने सावधानी के साथ शुरुआत की और अपने विरोधी के शरीर पर प्रहार किए। उन्हें दो बार रैफरी से चेतावनी भी मिली। प्रिया का फुटवर्क अच्छा था लेकिन पहले दौर में सामादोवा के पक्ष में पांच जजों में से तीन ने फैसला दिया। अगले दोनों दौर में प्रिया ने बेहतरीन प्रदर्शन किया जिससे सामादोवा की लय बिगड़ गई।

अब तक कितने मुक्केबाजों ने पक्के किए पदक
असम की इस मुक्केबाज ने पिछले एशियन गेम्स में रजत पदक जीता था। लवलीना के अलावा परवीन हुड्डा (65 किग्रा), अंकुश पंघाल (80 किग्रा) और नरेंद्र बरवाल (90 किग्रा से अधिक) भी भारत के लिए पदक पक्का कर चुके हैं। इन तीनों ने रविवार को अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। आज दो मुक्केबाजों से पदक पक्का करने की उम्मीद है। प्रिया महिला 60 किग्रा में और कपिल पोखारिया पुरुष 90 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में चुनौती पेश करने उतरेंगे। अगर ये दोनों मुक्केबाज भी सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहे तो मुक्केबाजी में दो और पदक पक्के हो जाएंगे।