फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Antim Panghal Settles for Silver After 1-9 Loss to Japan's Moe Kiyooka in Asian Games Final

एशियन गेम्स: अंतिम पंघाल का स्वर्ण का सपना टूटा, जापान की कियूका ने 9-1 से हराया; रजत से करना पड़ा संतोष

Sat, 03 Oct 2026 05:32 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 03 Oct 2026 05:32 PM IST
सार

अंतिम पंघाल को एशियन गेम्स 2026 के महिला 53 किग्रा फाइनल में जापान की माओ कियूका के खिलाफ 1-9 से हार मिली। पैर में चोट लगने के बाद अंतिम मुकाबले में वापसी नहीं कर सकीं और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 

विज्ञापन
Antim Panghal Settles for Silver After 1-9 Loss to Japan's Moe Kiyooka in Asian Games Final
अंतिम पंघाल - फोटो : IANS

विस्तार

भारत की स्टार महिला पहलवान अंतिम पंघाल को एशियन गेम्स 2026 में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। महिलाओं के 53 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में उन्हें जापान की माओ कियूका के खिलाफ 1-9 से हार का सामना करना पड़ा। अंतिम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन खिताबी मुकाबले में वह जापानी पहलवान की चुनौती पार नहीं कर सकीं। मुकाबले के पहले हाफ में कियूका ने 2-0 की बढ़त बना ली थी। अंतिम ने वापसी की कोशिश की, लेकिन दूसरे हाफ में उनके पैर में चोट लग गई। चोट के बाद उनकी परेशानी बढ़ गई और कियूका ने इसका फायदा उठाते हुए लगातार अंक जुटाए। जापानी पहलवान ने इस दौरान कई बेहतरीन दांव लगाए और मुकाबला 9-1 से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

Antim Panghal Settles for Silver After 1-9 Loss to Japan's Moe Kiyooka in Asian Games Final
अंतिम पंघाल (लाल में) - फोटो : IANS
फाइनल तक शानदार रहा अंतिम का सफर
अंतिम पंघाल ने 53 किलोग्राम वर्ग में दमदार प्रदर्शन के साथ फाइनल में प्रवेश किया था। उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान की शुगायला ओमिरबेक को 9-0 से हराया था। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान की साकिबजामल एसबोसिनोवा को 8-0 से मात दी। सेमीफाइनल में अंतिम का सामना चीन की झांग जिन से हुआ, जहां वह शुरुआती बढ़त गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए 6-1 से जीतीं। इस प्रदर्शन के साथ अंतिम एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंचने वाली भारत की चुनिंदा महिला पहलवानों में शामिल हो गई थीं। इससे पहले वह 2022 में अंडर-20 विश्व चैंपियन का खिताब भी जीत चुकी हैं। जापान की कियूका को 2024 की विश्व चैंपियन के रूप में जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Antim Panghal Settles for Silver After 1-9 Loss to Japan's Moe Kiyooka in Asian Games Final
अंतिम पंघाल (लाल में) - फोटो : IANS
कुश्ती में भारत का छठा पदक
अंतिम के रजत के साथ एशियन गेम्स 2026 में कुश्ती में भारत के पदकों की संख्या छह हो गई है। भारतीय पहलवानों ने इस प्रतियोगिता में अब तक दो स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक जीते हैं। इससे पहले सुजीत ने पुरुषों के 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन

Antim Panghal Settles for Silver After 1-9 Loss to Japan's Moe Kiyooka in Asian Games Final
अंतिम पंघाल (लाल में) - फोटो : IANS
भारत के खाते में 84वां पदक
अंतिम पंघाल के रजत पदक के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 84 हो गई है। भारत ने अब तक 20 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। अंतिम के पदक के साथ भारत ने एशियाड में अपनी पदक संख्या में एक और इजाफा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed