{"_id":"6abbbbab749f2b038d0292e0","slug":"indian-women-hockey-team-take-on-south-korea-in-semi-final-at-asian-games-match-preview-stats-2026-09-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एशियाड: क्या 44 साल का सूखा समाप्त कर पाएगी भारतीय महिला हॉकी टीम? सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया की कड़ी चुनौती","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
एशियाड: क्या 44 साल का सूखा समाप्त कर पाएगी भारतीय महिला हॉकी टीम? सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया की कड़ी चुनौती
Tue, 29 Sep 2026 06:52 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 29 Sep 2026 06:52 PM IST
सार
भारतीय महिला हॉकी टीम का एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया से सामना होगा। भारतीय टीम ने ग्रुप चरण में दमदार प्रदर्शन किया था और अब उनकी नजरें फाइनल में पहुंचने पर होंगी।
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम
- फोटो : Hockey India
विस्तार
एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक के 44 साल के इंतजार को खत्म करने की कवायद में लगी भारतीय महिला हॉकी टीम को बुधवार को होने वाले सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया की कड़ी चुनौती से पार पाना होगा। भारतीय महिला टीम ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है और वह अजेय है। भारतीय टीम अब अपनी इस लय को बरकरार रखकर इतिहास रचने की कोशिश करेगी। वह एशियाई खेलों में दूसरा स्वर्ण पदक हासिल करने से सिर्फ दो जीत दूर है। इससे पहले उसने एकमात्र स्वर्ण पदक 1982 में जीता था।
विज्ञापन
ग्रुप चरण में भारत ने जीते लगातार पांच मैच
भारतीय टीम लगातार पांच मैच जीतने और बेहतर विश्व रैंकिंग के साथ कोरियाई टीम के खिलाफ प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी। भारत विश्व रैंकिंग में आठवें, जबकि कोरिया 15वें स्थान पर है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों में केवल मौजूदा ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन ही भारत से ऊपर चौथे स्थान पर है। भारतीय टीम पूल बी में पांचों मैच जीतकर आत्मविश्वास से भरी हुई है, लेकिन उसे दक्षिण कोरिया की मजबूत टीम से मिलने वाली चुनौती के प्रति भी सचेत रहना होगा।

भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूल बी में शीर्ष स्थान हासिल किया। उसने अपने अभियान की शुरुआत उज्बेकिस्तान के खिलाफ 19-0 की जीत से की। इसके बाद इंडोनेशिया को 17-1 से हराया और फिर थाईलैंड पर 20-1 से जीत दर्ज की। मेजबान जापान के खिलाफ कड़े मुकाबले में 3-1 की जीत से भारत ने अपनी लय को बरकरार रखा और अंत में सिंगापुर पर 7-0 की शानदार जीत के साथ पूल चरण का समापन किया। दक्षिण कोरिया ने पूल ए में चीन के बाद दूसरा स्थान हासिल किया। उसने पांच मैचों में चार जीत दर्ज कीं। उसकी एकमात्र हार चीन के खिलाफ 0-3 से हुई। दक्षिण कोरिया की सबसे बड़ी जीत बांग्लादेश के खिलाफ 8-0 की थी।
दीपिका पर रहेंगी नजरें
भारत के आक्रमण के आंकड़े विशेष रूप से प्रभावशाली रहे हैं, जिसमें ड्रैग-फ्लिक विशेषज्ञ दीपिका पांच मैचों में 21 गोल के साथ टूर्नामेंट में सबसे अधिक गोल करने वाली खिलाड़ी हैं। अनुभवी फॉरवर्ड नवनीत कौर 10 गोल के साथ सूची में दूसरे स्थान पर हैं। रुतुजा दादासो पिसल ने सात गोल किए हैं, जबकि लालरेम्सियामी और इशिका ने क्रमशः छह और पांच गोल दागे हैं, जिससे भारत के मजबूत आक्रमण का पता चलता है। भारत को गोलकीपिंग के विकल्पों से भी काफी फायदा हुआ है, जिसमें अनुभवी गोलकीपर सविता और बिचु देवी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। दक्षिण कोरिया के खिलाफ इन दोनों का प्रदर्शन काफी मायने रखेगा।