फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games 2026: Athletes Face Accommodation Chaos, 14-Hour Wait for Rooms; 35 Indians Affected

एशियन गेम्स में बदइंतजामी?: कमरों के लिए 14 घंटे करना पड़ा इंतजार, जमीन पर सोए एथलीट; 35 भारतीय भी परेशान

Sat, 19 Sep 2026 09:05 AM IST
स्वप्निल शशांक अमर उजाला ब्यूरो, नागोया।
अमर उजाला ब्यूरो, नागोया। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 19 Sep 2026 09:05 AM IST
सार

जापान में एशियन गेम्स शुरू होने से पहले ही खिलाड़ियों को आवास संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एथलीट विलेज नहीं बनाए जाने से क्रूज शिप, अस्थायी कमरों और होटलों में ठहरने की व्यवस्था है। भारतीय रोइंग टीम ने कमरे के लिए 14 घंटे इंतजार किया, जबकि करीब 35 भारतीय खिलाड़ियों को भी परेशानी हुई।

विज्ञापन
Asian Games 2026: Athletes Face Accommodation Chaos, 14-Hour Wait for Rooms; 35 Indians Affected
एशियन गेम्स 2026 - फोटो : AP

विस्तार

जापान में शनिवार से शुरू हो रहे एशियाई खेलों से पहले ही बदइंतजामी ने आयोजकों की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खर्च बचाने के लिए इस बार एथलीट विलेज नहीं बनाया गया है। खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था क्रूज शिप, कंटेनरनुमा अस्थायी कमरों और होटलों में की गई है। लेकिन कमरों के आवंटन से लेकर भोजन और परिवहन तक अव्यवस्था की शिकायतें सामने आ रही हैं। भारत समेत कई देशों के खिलाड़ियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ खिलाड़ियों को कमरे नहीं मिलने पर जमीन पर सोकर रात गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन


14 घंटे तक कमरे का इंतजार
भारतीय रोइंग टीम को नागोया पहुंचने के बाद क्रूज शिप पर कमरे के लिए करीब 14 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। कुछ खिलाड़ियों को देर रात कमरा मिला, लेकिन उन्हें कमरा आपस में साझा करने के लिए कहा गया। खिलाड़ियों को पानी तो उपलब्ध कराया गया, लेकिन खाना नहीं मिला। ऐसे में कई खिलाड़ियों ने भारत से साथ लाया खाना खाकर अपनी भूख मिटाई।
विज्ञापन


दूसरे देशों के खिलाड़ी भी परेशान
कमरों की कमी और आवास की अव्यवस्था का असर सिर्फ भारतीय दल तक सीमित नहीं रहा। वियतनाम, चीन, कोरिया और थाईलैंड के कई खिलाड़ियों को भी उचित अस्थायी व्यवस्था नहीं मिलने के कारण फर्श पर सोकर रात गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने मदद के लिए बनाया नेटवर्क
खिलाड़ियों की आवास संबंधी परेशानियों को देखते हुए खेल मंत्रालय ने नागोया में रह रहे करीब 2,000 भारतीयों का नेटवर्क तैयार किया है। खिलाड़ियों की सहायता के लिए एयरपोर्ट पर दो प्रतिनिधियों को तैनात किया गया है। वहीं, आवास से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए तीन अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।


35 भारतीय खिलाड़ियों को हुई परेशानी
भारत के करीब 35 खिलाड़ियों को आवास संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ा है। उनके लिए होटलों में 18 अतिरिक्त कमरे बुक किए गए हैं। इसके अलावा 10 और कमरे लेने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed