फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games 2023 Neeraj Chopra Javelin Throw Live Updates Kishore Jena Asian Games Javelin Throw Live in Hindi

Asian Games: भाला फेंक में भारत को दो पदक, नीरज चोपड़ा को स्वर्ण, किशोर जेना ने रजत पर किया कब्जा

Wed, 04 Oct 2023 06:40 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 04 Oct 2023 06:40 PM IST
सार

Neeraj Chopra-Kishore Jena Javelin Throw: भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने पुरुषों के भाला फेंक में स्वर्ण जीत लिया है। वहीं, भारत के ही किशोर जेना ने रजत पर कब्जा जमाया है। यह एशियाई खेलों के इतिहास में पहली बार है जब भाला फेंक में भारत ने पहले-दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया हो।

विज्ञापन
Asian Games 2023 Neeraj Chopra Javelin Throw Live Updates Kishore Jena Asian Games Javelin Throw Live in Hindi
नीरज ने स्वर्ण और किशोर जेना ने रजत जीता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने लगातार दूसरी बार एशियाई खेलों के भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण जीता है। उन्होंने 88.88 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ स्वर्ण पर कब्जा जमाया। वहीं, भारत के ही किशोर जेना ने 87.54 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ रजत हासिल किया। नीरज ने 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में भी स्वर्ण जीता था। वहीं, किशोर का यह पहला एशियाई खेल है और उन्होंने रजत पर कब्जा जमाया। यह किसी भी प्रतियोगिता में जेना का पहला पदक है। जापान के गेंकी डीन 82.68 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


1951 से भाला फेंक एशियाई खेल का हिस्सा रहा है। यह 72 वर्षों में पहली बार है जब इस स्पर्धा में भारत के ही दो एथलीट ने स्वर्ण और रजत पर कब्जा जमाया हो। भारत के अब एशियाई खेलों के भाला फेंक स्पर्धा में पांच पदक हो गए हैं। इन दो पदक से पहले 1951 दिल्ली एशियाई खेलों में परसा सिंह ने रजत, 1982 दिल्ली एशियाई खेलों में गुरतेज सिंह ने कांस्य और 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में नीरज ने स्वर्ण जीता था। वहीं, ऐसा भी पहली बार है जब एशियाड के पुरुषों के भाला फेंक में भारत ने दो पदक जीते हैं।
विज्ञापन

Asian Games 2023 Neeraj Chopra Javelin Throw Live Updates Kishore Jena Asian Games Javelin Throw Live in Hindi
नीरज ने किशोर को गोद में उठा लिया - फोटो : सोशल मीडिया
नीरज चोपड़ा-किशोर जेना का पहला थ्रो
नीरजा का पहला थ्रो 82.38 मीटर का रहा। इस थ्रो के बाद वह पहले स्थान पर पहुंच गए थे। भारत के ही किशोर जेना उनके बाद दूसरे स्थान पर थे। जेना ने 81.26 मीटर का थ्रो किया था। जापान के गेंकी डीन 78.87 थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर थे।

नीरज चोपड़ा-किशोर जेना का दूसरा थ्रो
नीरज का दूसरा थ्रो 84.49 मीटर का रहा। उन्होंने अपने पिछले थ्रो में सुधार किया। वह पहले स्थान पर बरकरार रहे। वहीं जेना दूसरे स्थान पर थे। जेना का दूसरा थ्रो 79.76 मीटर का रहा।

Asian Games 2023 Neeraj Chopra Javelin Throw Live Updates Kishore Jena Asian Games Javelin Throw Live in Hindi
नीरज और जेना - फोटो : सोशल मीडिया
नीरज चोपड़ा-किशोर जेना का तीसरा थ्रो
नीरज का तीसरा थ्रो फाउल रहा। उन्होंने क्रासिंग मार्क को छू लिया। किशोर जेना का तीसरा थ्रो 86.77 मीटर का रहा और वह नीरज से आगे निकल गए और स्वर्ण पदक के दावेदार हो गए थे। 86.77 मीटर का थ्रो जेना का पर्सनल बेस्ट भी था।

नीरज चोपड़ा-किशोर जेना का चौथा थ्रो 
जेना द्वारा पीछे किए जाने के बाद नीरज अपने चौथे थ्रो में पूरी ऊर्जा के साथ आए और उन्होंने जैसे ही अपना चौथा थ्रो किया उनका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर था। उन्हें पता लग गया था कि उनका थ्रो सफल रहा। नीरज का चौथा प्रयास 88.88 मीटर का रहा। यह नीरज का सीजन बेस्ट थ्रो रहा। इससे ज्यादा उन्होंने इस सीजन में थ्रो नहीं किया है। वह फिर से पहले स्थान पर पहुंच गए थे। किशोर जेना का चौथा प्रयास 87.54 मीटर का रहा और वह दूसरे स्थान पर बरकरार रहे। 86.77 मीटर की जगह 87.54 मीटर जेना का पर्सनल बेस्ट थ्रो हो गया।
विज्ञापन

Asian Games 2023 Neeraj Chopra Javelin Throw Live Updates Kishore Jena Asian Games Javelin Throw Live in Hindi
चौथे थ्रो के बाद नीरज को पता था कि वह स्वर्ण जीतने जा रहे हैं - फोटो : सोशल मीडिया
नीरज चोपड़ा-किशोर जेना का पांचवां और छठा थ्रो 
नीरज का पांचवां थ्रो 80.80 मीटर का रहा। वहीं, किशोर जेना का पांचवां थ्रो फाउल रहा। नीरज और जेना दोनों का छठा थ्रो फाउल रहा। अपने-अपने प्रयासों के बाद ही दोनों जश्न मनाने लगे। नीरज ने स्वर्ण और जेना ने रजत जीता। 

Asian Games 2023 Neeraj Chopra Javelin Throw Live Updates Kishore Jena Asian Games Javelin Throw Live in Hindi
किशोर जेना और नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
स्पर्धा की शुरुआत में हुई गड़बड़ी
इस स्पर्धा की शुरुआत में ही गड़बड़ी आ गई थी। सबसे पहले चीनी ताइपे के सुन चेंग चाओ थ्रो के लिए आए, लेकिन उनका थ्रो फाउल रहा। इसके बाद नीरज थ्रो के लिए आए। उन्होंने थ्रो किया, पर उनका स्कोर नहीं बताया गया। इसके बाद कुवैत के अब्दुलरहमान अलाजेमी ने भी थ्रो कर दिया और उनका स्कोर भी नहीं बताया गया। इसके बाद खेल को करीब 15 मिनट रोका गया। नीरज काफी देर तक अधिकारियों से बात करते हुए दिखाई दिए। किसी को नहीं पता था कि क्या हुआ था।

बैकग्राउंड में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के कोचों को उनके मोबाइल पर कुछ करते देखा गया था। एशियाड अधिकारी एक-दूसरे के साथ और नीरज के साथ बातचीत करते रहे थे। थ्रो के बाद नीरज ने जैकेट पहन लिया था। नीरज इस तरह की गड़बड़ी से खुश नहीं दिखे। उनका पहला थ्रो तकरीबन 87 मीटर का था, जिसे रद्द कर दिया गया। तकनीकी गड़बड़ी की वजह से नीरज को फिर से पहला थ्रो करना पड़ा था। 

Asian Games 2023 Neeraj Chopra Javelin Throw Live Updates Kishore Jena Asian Games Javelin Throw Live in Hindi
अधिकारियों से बात करते नीरज - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के नदीम नहीं खेल रहे थे
भारत के महान एथलीटों में शामिल नीरज के निकटतम प्रतिद्वंद्वी और विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता अरशद नदीम घुटने की पुरानी चोट के कारण इन खेलों से हट गए थे। विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा ने अब तक नदीम के खिलाफ हर प्रतियोगिता जीती है। दोनों ने कुल मिलाकर नौ बार एक साथ प्रतिस्पर्धा की है। इसमें 2018 का एशियाई खेल भी शामिल हैं, जहां पाकिस्तान का खिलाड़ी तीसरे जबकि भारतीय खिलाड़ी शीर्ष पर थे। हालांकि, नीरज अब तक 90 मीटर की दूरी तय नहीं कर पाए हैं, जबकि नदीम ने इसे हासिल कर लिया है।

Asian Games 2023 Neeraj Chopra Javelin Throw Live Updates Kishore Jena Asian Games Javelin Throw Live in Hindi
नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम - फोटो : सोशल मीडिया
इसी साल विश्व चैंपियन बने थे नीरज
नीरज अमेरिका के यूजीन में आयोजित डायमंड लीग के फाइनल में कुछ खास नहीं कर पाए थे और दूसरे स्थान पर रहे थे। तब उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो 83.80 मीटर का किया था। वह चेक गणराज्य के जाकुब वादलेच से पीछे रह गए थे। नीरज ने इस साल दोहा डायमंड लीग में उन्होंने 88.67 मीटर दूर भाला फेंका था, जबकि लुसान डायमंड लीग में वह 87.66 मीटर के साथ जीते थे। ज्यूरिख डायमंड लीग में 85.71 के बेस्ट अटेम्प्ट के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। वहीं, विश्व चैंपियनशिप में नीरज ने 88.17 मीटर का थ्रो किया था और स्वर्ण पदक जीता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed