फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games 2023 Live Streaming Telecast Channel Where and How to Watch India Football Cricket Matches

Asian Games Live Streaming: 40 खेल, 481 प्रतियोगिताएं और 1000 से ज्यादा पदक; जानें कब-कहां देखें सभी मुकाबले

Tue, 19 Sep 2023 11:06 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 19 Sep 2023 11:06 AM IST
सार

Asian Games 2023 Live Telecast in India: हांगझोऊ में होने वाले एशियाई खेलों में 40 अलग-अलग खेलों में 481 पदक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। भारत इनमें से 39 खेलों में भाग ले रहा है। 

विज्ञापन
Asian Games 2023 Live Streaming Telecast Channel Where and How to Watch India Football Cricket Matches
एशियाई खेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशियाई खेलों का आयोजन चीन के हांगझोऊ शहर में हो रहा है। इस प्रतियोगिता की शुरुआत आधिकारिक तौर पर 23 सितंबर से होगी और आठ अक्तूबर को यह प्रतियोगिता खत्म होगी। हालांकि, फुटबॉल, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस और क्रिकेट सहित कुछ कार्यक्रम आधिकारिक शुरुआत की तारीख से पहले शुरू होंगे। इवेंट का प्रसारण लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए टीवी और मोबाइल ऐप पर लाइव देखा जा सकता है।
विज्ञापन


भारतीय एथलीट एशियाई खेल 2023 में 39 खेलों में पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। इस प्रतियोगिता के 19वें संस्करण का आयोजन 2022 में होना था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया। एशियाई खेल 2023 में 40 खेलों में 481 प्रतियोगिताएं होंगी, जिसमें 45 देशों के खिलाड़ी शामिल होंगे। 
विज्ञापन


भारत के 655 सदस्यीय दल में एथलेटिक्स के 68 सदस्य हैं। इनमें 35 पुरुष और 33 महिलाएं हैं। भारतीय क्रिकेट टीमें पहली बार इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनी हैं। पुरुष टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड़ और महिला टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथ में हैं। भारोत्तोलक मीराबाई चानू, मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन और पहलवान बजरंग पुनिया, सभी ओलंपिक पदक विजेता भी हांगझोऊ में प्रतिस्पर्धा करेंगे। आइए 
विज्ञापन
विज्ञापन


19वें एशियाई खेलों में 74 पेरिस 2024 ओलंपिक कोटा भी प्रदान किए जाएंगे। इनमें से छह तीरंदाजी में, 10 तैराकी में, 34 मुक्केबाजी में, दो ब्रेकिंग में, दो हॉकी में, 10 पेंटाथलॉन में, छह नौकायन में, दो टेनिस में और दो वाटर पोलो में दिए जाएंगे। भारत में एशियन गेम्स 2023 का लाइव कवरेज 19 सितंबर से शुरू हो रहा है। 


हम एशियाई खेलों के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं:

एशियाई खेलों का आयोजन कब है?
एशियाई खेलों का आधिकारिक आयोजन 23 सितंबर से आठ अक्तूबर के बीच होगा, लेकिन फुटबॉल, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस और क्रिकेट सहित कई खेल 19 सितंबर से ही शुरू हो जाएंगे।

एशियाई खेलों का आयोजन कहां हो रहा है?
एशियाई खेलों का आयोजन चीन के हांगझोऊ शहर में हो रहा है।

एशियाई खेलों में होने वाली प्रतियोगिताओं को भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत में एशियाई खेलों का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। आप सोनी के अलग-अलग चैनलों पर अलग-अलग खेलों की प्रतियोगिताएं देख सकते हैं। 

एशियाई खेलों की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध है?
आप सोनी लिव एप पर एशियाई खेलों की सभी प्रतियोगिताओं को देख सकते हैं। साथ ही इस मैच से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed